{"_id":"5cc300f6bdec22144003064e","slug":"former-minister-chaudhary-vidyasagar-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन
Fri, 26 Apr 2019 07:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Apr 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी विद्यासागर का 84 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। पूर्व मंत्री पिछले कुछ समय से बीमार थे। बीती रात को उन्होंने अपने घर जमानाबाद में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विद्यासागर की पहचान अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता के रूप में थी। विद्यासागर चार बार कांगड़ा से विधायक रहे। वह शांता कुमार के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार और बाद में प्रेम कुमार धूमल की सरकार में मंत्री रहे।
विज्ञापन
उन्होंने पहला चुनाव 1982 में कांगड़ा विस क्षेत्र से लड़ा और जीते। उसके बाद 1985 और 1990 में भी जीतकर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 1993 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 1998 में वह दोबारा कांगड़ा से चुनकर विस पहुंचे और धूमल सरकार में मंत्री रहे।
विज्ञापन
बीच में उन्होंने धूमल से तकरार के चलते बीजेपी छोड़ दी थी। हालांकि कुछ समय बाद वह पार्टी में लौट आए थे। विद्यासागर का अंतिम संस्कार इच्छी स्थित स्वर्ग धाम में किया गया। भाजपा में उनके निधन से गहरा दुख है।
पूर्व विधायक एवं जिला भाजपा अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल भाजपा अध्यक्ष रमेश बराड सहित कई भाजपा नेता उनके संस्कार में शरीक हुए। विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री जीएस बाली ने चौधरी विद्यासागर के निधन पर गहरा शोक जताया है।