बड़ा फैसला: हिमाचल में शून्य विद्यार्थी संख्या के 100 सरकारी स्कूल डिनोटिफाई, निदेशालय ने जारी की अधिसूचना
प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 77 प्राथमिक और 23 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की शून्य संख्या वाले 100 सरकारी स्कूलों को सरकार ने डिनोटिफाई कर दिया है। इनमें 77 प्राथमिक और 23 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सभी उपनिदेशकों को पत्र जारी कर अधिसूचना के अनुसार आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों को संबंधित स्कूलों के संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर अनुपालन रिपोर्ट जल्द निदेशालय को भेजने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि डिनोटिफाई किए गए स्कूलों से संबंधित अभिलेखीय, प्रशासनिक और अन्य विभागीय कार्य नियमानुसार पूरे किए जाएं। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 17 अगस्त 2024 और 11 सितंबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

निजी दौरे पर विदेश गए शिक्षा मंत्री, 13 अक्तूबर को लौटेंगे
वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को निजी दौरे पर विदेश गए हैं। सोमवार को शिक्षा मंत्री शिमला से रवाना हुए। 13 अक्तूबर को शिक्षा मंत्री के शिमला लौटने की योजना है।