फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Former DGP Manhas's son arrested for arrest, bail plea rejected

पूर्व डीजीपी मन्हास के बेटे पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, जमानत याचिका खारिज

Fri, 27 Sep 2019 08:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Sep 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
Former DGP Manhas's son arrested for arrest, bail plea rejected

प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी डीएस मन्हास के बेटे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। शुक्रवार को अमिल की अग्रिम जमानत याचिका पर न्यायाधीश संदीप शर्मा की अदालत में सुनवाई होनी थी। लेकिन सुनवाई के दौरान अमिल कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके। इसके बाद कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


याचिका खारिज होने के साथ ही अब अमिल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। ऊना में एक्साइज विभाग के साथ शराब की 2 फर्मों की ओर से करीब 2 करोड़ 63 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑडिट के दौरान पाया गया था कि शराब की फर्मों  के लाइसेंस धारक रोहित कुमार की ओर से जमा किए गए ई-चालान का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। सत्यापन के लिए सौंपे गए ई चालान फर्जी भी पाए गए।
विज्ञापन


जांच में यह भी पाया गया है कि प्रार्थी अमिल की ओर से दिया गया चेक बाउंस हो गया। इस मामले में एक्साइज विभाग ने विजिलेंस में मामला दर्ज करवाया है। मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व डीजीपी की बहू हरप्रिया और और एक अन्य राहुल को नामजद किया गया। धोखाधड़ी के मामले में हरप्रिया मन्हास को हाईकोर्ट से अंतरिम अग्रिम जमानत मिली हुई है और उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई 4 अक्तूबर को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जांच हुई तो बेटे अमिल मन्हास की भी भूमिका संदिग्ध मिली। अमिल को डर था कि विजिलेंस उसे गिरफ्तार कर सकती है इसलिए उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने 23 सितंबर को अमिल को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी। लेकिन शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने अमिल पेश नहीं हुए तो कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed