{"_id":"56f81b624f1c1b0933f151ec","slug":"former-cm-prem-kumar-dhumal-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमल बोले, उत्तराखंड से उठा तूफान हिमाचल में दिखाएगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमल बोले, उत्तराखंड से उठा तूफान हिमाचल में दिखाएगा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Mar 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
मनाली में भाजपा युवा महासम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली में भाजपा युवा महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को मरणासन्न बताकर रामबाग में संबोधित करते हुए अगले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। धूमल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ने वाला तूफान उत्तराखंड सरकार के चिथड़े उड़ा चुका है।
विज्ञापन
जल्द ही यह तूफान हिमाचल पहुंचकर वीरभद्र सरकार को भी अपने साथ उड़ा ले जाएगा। धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे ईडी द्वारा प्रापर्टी अटैच करने के बाद वीरभद्र सरकार अपने ही भार से गिरने लग पड़ी है। अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 2017 का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आने वाले दिनों में 2016 में ही प्रदेश में चुनाव होना निश्चित है।
विज्ञापन
जानकारों का मानना है कि पिछली बार भी धूमल ने विधानसभा चुनाव का आगाज मनाली से किया था। लिहाजा, भले ही चुनाव अगले साल हों लेकिन मनाली में युवा महासम्मेलन के आयोजन के बहाने उन्होंने विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजा दी है। वहीं, मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर ने खराब मौसम के बावजूद भारी भीड़ जमा कर शक्ति प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन