{"_id":"a6978620721517270367c60585a55b91","slug":"former-cm-prem-kumar-dhumal-involvement-in-retire-ips-an-sharma-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम धूमल को राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम धूमल को राहत मिलने की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुलिस सेवा से रिटायर एएन शर्मा को सेवा विस्तार देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ मुकदमा चलाने संबंधित सील बंद फाइल सोमवार को शिमला पहुंच गई। राजभवन के माध्यम से बंद फाइल को मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी गई, लेकिन फाइल में राज्यपाल ने क्या निर्णय लिया है। इस पर संशय बरकरार है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि फाइल में कुछ फेरबदल किया गया है। इस कदम से धूमल के लिए थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। कार्यकारी राज्यपाल कल्याण सिंह की ओर से जो कदम उठाया गया है। उससे सोमवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यालय को भी अवगत करा दिया गया। सील बंद फाइल को राजभवन के माध्यम से सीएम कार्यालय भेज दी गई।
विज्ञापन
कल्याण सिंह की ओर से फाइल मंगाने के बाद से ही हिमाचल की राजनीतिक गलियारे में राजनीति गरमा गई है। इससे पहले स्टेट विजिलेंस की ओर से मार्च के दूसरे सप्ताह में धूमल तथा राज्य के पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व गृह सचिव व एक अन्य पूर्व आईपीएस अधिकारी के खिलाफ इसी मामले में शिमला की विशेष अदालत में चालान पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन