फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Forest department welcome tourist in Shimla the Queen of Hill Stations in a unique way

अतिथि देवो भव: के लिए हिल्सक्वीन तैयार, ऐसे होगा सैलानियों का स्वागत

Mon, 21 May 2018 01:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 21 May 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
Forest department welcome tourist in Shimla the Queen of Hill Stations in a unique way

अतिथि देवो भव: के लिए हिमाचल सरकार तैयार है। हिल्सक्वीन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग अनूठी पहले शुरू करने जा रहा है। वन विभाग गेट लगाकर सैलानियों का स्वागत करेगा। गेट पर ही सैलानियों के लिए जूस और ठंडा पानी भी उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा सैलानियों को वन विभाग के नेचर पार्क और फोरेस्ट एरिया की सैर भी कराई जाएगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल सरकार ने यह योजना तैयार की है। मैदानी राज्यों में गर्मी के चलते पर्यटक हिमाचल की ओर रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन


शिमला में पर्यटकों का आना जारी है। कुल्लू, मनाली और धर्मशाला में भी पर्यटन सीजन ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। प्रदेश सरकार ने हिमाचल के पर्यटन स्थलों को खूबसूरत रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर समय पर्यटकों की मदद के लिए तत्पर रहें। पर्यटन स्थलों में सैलानियों के मनोरंजन के लिए बैंड का बंदोबस्त भी किया जाएगा।

कैचमेंट एरिया, नेचर पार्क की सैर कर सकेंगे सैलानी

Forest department welcome tourist in Shimla the Queen of Hill Stations in a unique way

सैलानी राजधानी शिमला के कैचमेंट, नेचर पार्क, हसन वैली आदि फोरेस्ट एरिया में सैर कर सकेंगे। इन स्थानों में पर्यटक पैदल चलने के अलावा घोड़ों पर सैर करने का आनंद ले सकेंगे। 

पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वन विभाग ने खास व्यवस्था की है। स्वागत गेट पर सैलानियों को जूस आदि की व्यवस्था करने को कहा गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। - गोविंद ठाकुर, वन एवं परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed