हिमाचल में आज से फिर बर्फबारी के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज यानि से फिर बारिश और हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार से तीन दिन तक मौसम खराब रह सकता है।
21 से 23 दिसंबर तक बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम में यह बदलाव केवल मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रहेगा। हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क भी रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान, पाकिस्तान होते हुए भारत की ओर रुख कर रहा है, जिसके असर से अगले दो दिन घने कोहरे से राहत रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं देखा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस बरठीं में आंका गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान -9.5 डिग्री सेल्सियस केलांग में रहा।
शीतलहर और कड़ाके की ठंड को रहिए तैयार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो तीन दिन तक लोगों को शीलतहर का सामना करना पड़ सकता है। चोटियों पर होने वाली बर्फबारी के चलते तेज बर्फीली हवाएं चलेंगी जिससे लोगों को ठिठुरना पड़ सकता है।
केलांग, लाहौल, रोहतांग, मनाली, शिमला और चंबा के कई इलाकों में अभी भी तापमान शून्य से नीचे चल रहा है। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों को आने वाले दिनों में भी घरों में दुबकना पड़ सकता है।
उधर, प्रशासन भी बर्फबारी से निपटने के लिए तैयारी के दावे कर रहा है। देखना होगा कि आखिर इस बार प्रशासन कैसे अपने इंतजामों को पुख्ता करता है।