फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   for the first time Aarti of the river Sutlej on the lines of Ganga

गंगा की तर्ज पर पहली बार हुई हिमाचल में बहने वाली इस नदी की आरती

Tue, 22 May 2018 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 22 May 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
for the first time Aarti of the river Sutlej on the lines of Ganga

हिमाचल में बहने वाली इस प्रमुख नदी की गंगा की तर्ज पर पहली बार आरती की गई। समुद्र तल से करीब 4600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सतलुज नदी पर बने नाथपा-झाकड़ी बांध पर सोमवार को पहली बार सतलुज की आरती की गई। 

विज्ञापन


बनारस और हरिद्वार की गंगा आरती की तर्ज पर यह पहल सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएनएल) ने की है। पहली बार इस आयोजन से सतलुज नदी का आध्यात्मिक गौरव बनाए रखने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन

यहां जानिए क्या है सतलुज नदी का महत्व

for the first time Aarti of the river Sutlej on the lines of Ganga
 साथ ही इस आरती के जरिये क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया है। सतलुज आराधना कार्यक्रम के अवसर पर निगम के मुखिया नंदलाल शर्मा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम तिब्बत में मानसरोवर के पश्चिम में राक्षस

ताल से उद्गम हुई सतलुज नदी करीब 400 किलोमीटर बहने के बाद किन्नौर के शिपकी में जास्कर पर्वत शृंखला को काटते हुए हिमाचल में प्रवेश करती है। इस नदी का बहाव दक्षिण पश्चिम की तरफ है और इसकी कुल लंबाई लगभग 1450 किलोमीटर है। 

जानकारों के अनुसार ऋगवेद में भी इस नदी का उल्लेख सतलुज के पुराने नाम शुतुद्रि के तौर पर दर्ज है। बताया कि इस नदी पर नाथपा झाकड़ी हाईड्रो पावर स्टेशन, रामपुर जल विद्युत स्टेशन, करछम वांगटू प्रोजेक्ट जैसी हाईड्रो पावर परियोजनाएं हैं।

उम्मीद जताई कि आरती के बाद मिलने वाले सम्मान से नदी न सिर्फ लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करेगी बल्कि सभी परियोजनाओं पर अपना आशीर्वाद बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed