{"_id":"5d4862ca8ebc3e6c9f0f871b","slug":"flour-and-rice-quota-increased-under-pds-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार उपभोक्ताओं को राहत, सस्ते राशन के कोटे में बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार उपभोक्ताओं को राहत, सस्ते राशन के कोटे में बढ़ोतरी
Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के एपीएल परिवारों को अगस्त माह में राशन का बढ़ा हुआ कोटा मिलेगा। अतिरिक्त कोटा मिलने से शिमला शहर के करीब 30 हजार राशनकार्ड धारकों को इसका सीधा लाभ होगा। इस माह लोगों को डिपो में 6 किलो चावल और साढ़े बारह किलो आटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर में 55 के करीब राशन डिपो हैं। रोजाना राशन लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी रहती है। जुलाई माह में उपभोक्ताओं को साढ़े पांच किलो चावल और 12 किलो आटा दिया गया था लेकिन अगस्त में आटा और चावल में आधा-आधा किलो की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
बाजार में आटा तीस से 32 रुपये किलो और चावल 50 से 60 रुपये किलो मिलता है। डिपो में चावल दस रुपये किलो और आटा साढ़े आठ रुपये किलो की दर से मिलेगा। विभाग का कहना है कि चीनी का कोटा पहले की तरह उपभोक्ताओं को पांच सौ ग्राम प्रतिव्यक्ति की दर से मिलेगा।
विज्ञापन
सरसों तेल के टेंडर न होने के कारण लोगों को सरसों के तेल के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। राशनकार्ड धारक उपभोक्ताओं को तेल 72 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने बताया कि इस बार चावल और आटे के कोटे में बढ़ोतरी हुई है।
डिपो में बांटा जा रहा बैकलॉग
मलका और मूंग के अलावा दाल चना के दो पैकेट इस बार डिपो में राशनकार्ड धारकों को दिए जा रहे हैं। विभाग का इसके पीछे तर्क है कि यह राशन उन लोगों को दिया जा रहा है जिन्हें कि पिछले माह नहीं मिला था। शहर के कुछ डिपो में यह दाल नहीं मिल रही है।