फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Five Piligrim Killed in road accident at Una.

पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 5 की मौत, 61 घायल

Wed, 06 Sep 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 06 Sep 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Five Piligrim Killed in road accident at Una.

हिमाचल के जिला ऊना के पुलिस थाना अंब के तहत अंब-हमीरपुर मार्ग पर बाबा पिंडीदास आश्रम के समीप श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 61 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते 13 घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान गुरसेवक सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी तरणतारण पंजाब, कर्ण सिंह पुत्र विंदर सिंह, सुखवंत कौर पत्नी सुच्चा सिंह सभी निवासी तरणतारण पंजाब, सोनिया पुत्री वाजा सिंह, सोनू पुत्र प्रेम निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिंडीदास आश्रम के नजदीक मंगलवार सुबह के लगभग 8:30 बजे हादसा उस वक्त हुआ। जब डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में माथा टेककर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के ट्रक के आगे अचानक एक बाईक आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के अनुसार उस वक्त ट्रक के ब्रेक फेल हो गई। तेज उतराई पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कई लोग उछलकर सड़क किनारे झाडियों में जा गिरे। जबकि कई ट्रक के अंदर डबल डैकर बनाने के लिए लगाए भारी भरकम फट्टों की जद में आने और ट्रक से कुचले जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

महिला की कटी टांग, अस्पताल में तोड़ा दम

Five Piligrim Killed in road accident at Una.

हादसा इतना भयानक था यकि बाईक चालक सोनू पुत्र प्रेम सिंह हाऊस न-71 अजोवाल होशियारपुर पंजाब ट्रक के पहियों के बीच जा फंसा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक महिला सुखविंद्र कौर पत्नी सुच्चा सिंह निवासी मूसे तरनतारन पंजाब की टांग कट गई।

जिसने बाद में ऊना अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में गुरसेवक सिंह, करण सिंह, सोनियां निवासी गांव सुरसिंहवाला तहसील एवं जिला तरनतारन पंजाब की भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बीएमओ अंब सहित सीएचसी अंब का पूरा स्टाफ और खसरा-रूबेला टीकाकरण के लिए अभियान पर निकल रही टीम ने मौका संभाला और घायलों के उपचार में जुट गए।

ऊना के उपायुक्त विकास लाबरू, एसपी ऊना संजीव गांधी ने अंब अस्पताल पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। डीएसपी अंब धर्मचंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तहसीलदार अंब विपन शर्मा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के रूप में मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए पांच पांच हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed