फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   five indoor stadium in chamba himachal pradesh

हिमाचल: चंबा को पांच इंडोर स्टेडियम का तोहफा, दो-दो करोड़ से बनेंगे

Thu, 04 Aug 2022 10:37 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Aug 2022 10:37 AM IST
सार

युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ समय पहले चंबा जिले में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। मंत्रालय से इस बाबत मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
five indoor stadium in chamba himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। हर इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से दो-दो करोड़ रुपये का बजट जारी होगा। इंडोर स्टेडियम बनने से कई खेल एक स्थान पर खेलने की खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश खेल विभाग के प्रस्ताव को खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन


युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ समय पहले चंबा जिले में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। मंत्रालय से इस बाबत मंजूरी मिल गई है। चंबा सदर, डलहौजी, चुराह, भरमौर और भटियात में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। इन स्टेडियमों में मुख्य रूप से बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बिलियर्डस, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, वॉलीबाल, जूडो और एथलेटिक्स से जुड़ीं गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करवाने के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते दिनों प्रदेश के दौरे के दौरान चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। इसी कड़ी में राज्य खेल विभाग की ओर से खेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था। केेंद्र सरकार की इसको लेकर मंजूरी मिल गई है। जल्द ही अब इस बाबत निर्माण कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed