फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   five hundred crores loss due to truck operators strike in himachal

हिमाचल में ट्रक ऑपरेटरों का चक्का जाम, एक दिन में इतने करोड़ का नुकसान

Sat, 21 Jul 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी/बिलासुपर/नाहन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी/बिलासुपर/नाहन Updated Sat, 21 Jul 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
five hundred crores loss due to truck operators strike in himachal

हिमाचल में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल से एक दिन में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। यूनियनों ने सूबे के करीब 80 हजार ट्रक, कैंटर और पिकअप वाहन खड़े रहने का दावा किया है।

विज्ञापन


औद्योगिक हब बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बीबीएन) में ही माल ढुलाई का काम ठप होने से 300 करोड़ रुपये की चपत लगी है। जबकि ट्रक ऑपरेटरों को अलग से 4 करोड़ की क्षति उठानी पड़ी है।
विज्ञापन


इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र ऊना, पांवटा साहिब, कालाअंब समेत अन्य जिलों में भी करीब 200 करोड़ का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को दिन भर फार्मा और अन्य उद्योगों से माल नहीं उठाया गया। प्रदेश के तीन बड़े सीमेंट प्लांट से ढुलाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में दूध, ब्रेड और फल सब्जियों की सप्लाई भी प्रभावित रही। हालांकि, सोलन सब्जी मंडी समेत कुछ क्षेत्रों से टमाटर और अन्य खेप बाहरी राज्यों में भेजी गई। राजधानी शिमला के बागवानों ने सेब तुड़ान रोक दिया है।  

करोड़ों के सेब और सब्जियां खराब होने का खतरा

five hundred crores loss due to truck operators strike in himachal

ट्रक ऑपरेटरों की देशव्यापी हड़ताल से जिले के किसानों और बागवानों की करोड़ों रुपये की फसल के बर्बाद का संकट पैदा हो गया है। हड़ताल के चलते शुक्रवार को ढली सब्जी मंडी में सेब और सब्जियों की आधी ही सप्लाई पहुंची है।

मंडी में जो सेब और सब्जियां पहुंची हैं, उसे करीब दस ट्रकों में लोडकर दिल्ली रवाना किया है।  जिले के अलग-अलग हिस्सों के भी कुछ ट्रक चालक अपने जोखिम पर टमाटर, शिमला मिर्च, बीन आदि फसलों की सप्लाई लेकर दिल्ली रवाना हुए हैं।

लेकिन यह समय से मंडी पहुंचेंगे, इस पर संशय बना है। यदि हड़ताल के चलते इन्हें मंडी जाने से रोका जाता है तो करोड़ों रुपये की फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों और बागवानों को चिंता सता रही है कि यदि हड़ताल लंबी चली तो उनकी मेहनत की कमाई खेतों और बगीचों में ही खराब हो जाएगी। 

सूचना न मिलने से बढ़ी परेशानी

five hundred crores loss due to truck operators strike in himachal

सेब की कम आमद के चलते शुक्रवार को इसकी कीमतों में प्रति क्विंटल करीब दो सौ रुपये का उछाल आया है लेकिन हड़ताल की सूचना के बाद से बागवानों ने तुड़ान रोक दिया है।

जिले के ज्यादातर किसानों और बागवानों को शुक्रवार तक हड़ताल की सूचना नहीं मिली। तैयार फसल इन्होंने तोड़ दी। शुक्रवार सुबह पता चला कि ट्रकों की हड़ताल है। कई बागवानों ने तो सेब की सप्लाई ही रोक दी।

लेकिन बेमौसमी सब्जियां खराब न हों, इसके लिए ज्यादातर किसानों ने ट्रक ऑपरेटरों से बात कर इसे दिल्ली भेज दिया है। कई किसान स्थानीय मंडियों में भी सब्जियां पहुंचाने लगे हैं। शनिवार को ढली सब्जी मंडी में सेब और सब्जियों की सप्लाई और घटने की संभावना है।

ट्रक नहीं जा रहे दिल्ली

five hundred crores loss due to truck operators strike in himachal

ढली सब्जी मंडी में आठ से दस गाड़ियां ही लोड हो पाई हैं। हड़ताल की सूचना के बाद से सेब और सब्जियों की सप्लाई घटी है। यही नहीं जिन किसानों को हड़ताल का पता नहीं, वही मंडी पहुंच रहे हैं। फिलहाल काम जारी रखा है। शनिवार से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 
-हरीश ठाकुर, अध्यक्ष, ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन

हड़ताल के चलते फिलहाल ट्रक प्रदेश से बाहर नहीं जा रहे हैं। कुछ ट्रक रवाना हुए हैं, वह अपने जोखिम पर गए हैं। दिल्ली से हड़ताल को लेकर अपडेट ले रहे हैं। प्रदेश में सप्लाई नहीं रोकी है।
-नरेश गुप्ता, अध्यक्ष, हिमाचल ट्रक आपरेटर एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed