{"_id":"88de637ecd78b5e9fcecb42a891930df","slug":"first-all-india-gold-hockey-tournament-began-bcs-school-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पहुंचे खिलाड़ी, होंगे रोमांचक मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पहुंचे खिलाड़ी, होंगे रोमांचक मुकाबले
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Mon, 20 Oct 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली अखिल भारतीय गोल्ड हॉकी प्रतियोगिता बीसीएस स्कूल शिमला में शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, जालंधर, लुधियाना, रायपुर, राजस्थान और चंडीगढ़ की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
शुभारंभ सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने किया। पहले दिन चार मैच खेले गए। स्टोक्स ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की नसीहत दी। उन्होंने बीसीएस प्रबंधन की खेल मैदानों के रख-रखाव पर बधाई दी।
विज्ञापन
जिला हॉकी संघ का प्रतियोगिता के लिए आभार जताया और अपनी निधि से 1.50 लाख देने की घोषणा की। इस दौरान बलदेव शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, करण नंदा, महेंद्र अत्री, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष नरेश शर्मा, महामंत्री भूपेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष अरुण, कोषाध्यक्ष चमनलाल बंसल और सचिव बंशी ठाकुर मौजूद रहे। प्रेस सचिव राजू ठाकुर ने कहा कि 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारत से खेले संजीव कुमार विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर के अंपायर और खिलाड़ी
बिशप कॉटन स्कूल में हो रही प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग रहे हैं। गौरव तोखी, सरबजीत चीमा, हरविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, दिपांशु भार्गव, मुकुल भार्गव, सुरजीत सिंह, सिरिल ईका, त्रिवेणी प्रसाद सहित करीब 144 खिलाड़ी शामिल हैं।
अंपायरिंग के लिए भी सुरेश ठाकुर, राजेश चौधरी, जितेंद्र सिंह, अरुण पारिख जैसे राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अंपायर अंपायरिंग करेंगे।
पहला हरियाणा, चौथा मैच शिमला ने जीता। पहला मैच एजी हरियाणा और सीआईएसएफ चंडीगढ़ के मध्य खेला गया।
हरियाणा ने सीआईएसएफ को 3-2 से हराया। दूसरा मैच में एजी राजस्थान ने आईटीबीपी जालंधर को 2-1, तीसरे मैच में सीआरपीएफ दिल्ली ने किला रायपुर लुधियाना को 5-0 से हराया।
चौथा मैच हिमाचल एकेडमी और शिमला जिला हॉकी संघ के बीच खेला गया। इसे संघ की टीम ने 4-0 से जीता।