{"_id":"e420fb94a8ba32868c5d4bf187af7a7f","slug":"fire-in-house-at-rohru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दो मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से दो मंजिला मकान जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़गांव तहसील की खशधार पंचायत के जाखी गांव में आग से एक दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया है। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर लकड़ी से बना होने के कारण अंदर का कोई सामान नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जाखी गांव के समीप बगीचे में बने ईश्वर सिंह के दो मंजिला मकान में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे लोगों ने आग की लपटें उठती देखी। परिवार के अन्य सदस्य घर पर उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रवि ने बताया कि आग की लपटों को देख गांव से लोग मौके पर पहुंचे। घर के सदस्यों में बुजुर्ग महिला और लड़की उस समय घर के साथ खेत में थी।
घर गांव के साथ एकांत में बना है। मकान सड़क से दूर होने के कारण वहां पर दमकल दस्ते का पहुंचना भी संभव नहीं था। लोगों की तमाम कोशिशों के बाद घर के भीतर का सारा सामान और सर्दी के लिए जमा किया राशन जल गया है।
विज्ञापन
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद ग्रामीणों की ओर से पुलिस थाना चिड़गांव और स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं दी गई है। ग्रामीणों ने सरकार से प्रभावित परिवार को फौरी राहत की मांग की है।
एसडीएम र्वाईपीएस वर्मा ने कहा कि अभी तक आग की कोई सूचना उनके पास नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा तहसीलदार चिड़गांव को घटना का पता करने के लिए कहा गया है।