{"_id":"6829ddcf3dfa40a2530aee58","slug":"fire-broke-out-late-at-night-in-kathu-causing-panic-shimla-news-c-19-sml1001-536137-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैथू में देर रात भड़की आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैथू में देर रात भड़की आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
रिहायशी मकानों के बीच खाली प्लॉट की झाड़ियों और घास में रात 2:30 बजे भड़की आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लोअर कैथू में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे अचानक रिहायशी मकानों के बीच एक खाली प्लॉट में आग लग गई। झाड़ियों में लगी इस आग की लपटों से आसपास के कई मकानों को भी खतरा पैदा हो गया। इससे यहां अफरातफरी मच गई।
आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने में जुट गए। लोगों ने दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही करीब 2:55 बजे दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि मकानों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग के अनुसार खाली प्लाट पर झाड़ियां और घास में यह आग लगी थी। इसके कारणों का पता नहीं चला है। स्थानीय निवासी एवं वार्ड से पूर्व पार्षद सुनील धर ने आरोप लगाया कि जानबूझकर यह आग लगाई गई है। इस प्लॉट पर हरा बान का पेड़ भी खड़ा है। इस पेड़ के ठीक नीचे आग लगाई गई। पार्षद कांता सुयाल ने कहा कि रात को अचानक यह आग लगी थी। आग कैसे लगी या किसने लगाई, यह रात को किसी ने नहीं देखा। लोगों ने मिलकर इसे बुझा दिया था। किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।