{"_id":"5d28749e8ebc3e6cba54ac58","slug":"fire-broke-out-in-moving-car-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में अचानक भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में अचानक भड़की आग, चालक ने ऐसे बचाई जान
Fri, 12 Jul 2019 07:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 Jul 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में भड़की आग
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पठानकोट-मंडी एनएच-154 में बड़ाई हार इलाके में एक चलती कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने ऐन मौके पर बाहर निकल कर जान बचा ली। दुर्घटना के समय कार में चालक के अलावा अन्य कोई भी नहीं था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दूसरे राज्य की यह फोर्ड कंपनी की आइकॉन मॉडल की कार 53 मील में एक कार गैराज में रिपेयर होने आई थी। गैराज मेकेनिक कार की टेस्ट ड्राइव पर निकला, इसी दौरान कार में आग लग गई।
विज्ञापन
चालक ने कार सड़क किनारे रोकी और खुद बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। कार में आग भड़कने से एनएच की आवाजाही भी रुक गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को जलती कार के कुछ फासले से होकर गुजारा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस प्रभारी विपिन सैनी ने बताया कि अग्निशमन चौकी नगरोटा बगवां को सूचित किया था। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।