{"_id":"5cd2f6b6bdec2207140c5a15","slug":"fire-broke-out-in-forest-adjoining-to-summer-hill-shimla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समरहिल से सटे जंगल में भड़की आग, आधा दर्जन गांवों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरहिल से सटे जंगल में भड़की आग, आधा दर्जन गांवों को खतरा
Wed, 08 May 2019 09:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 May 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के समरहिल से सटे पोर्टरहिल और चैडिवक फॉल में चीड़ के जंगल में मंगलवार देररात लगी आग बुधवार को दूसरे दिन फिर भड़क उठी। वन संपदा के साथ पोर्टर हिल में बने पर्यटकों के लिए बने हट्स भी इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हालांकि यह हट्स लीज खत्म होने के कारण आजकल खाली पड़े थे। इसमें एक ही हट्स जली है। अन्य 10 को बचा लिया है। लेकिन आग से आधा दर्जन गांवों को भी खतरा पैदा हो गया है। दमकल कर्मचारी आग बुझाने में डटे हुए हैं लेकिन शाम तक जंगल में आग शांत नहीं हो पाई।
विज्ञापन
बुधवार को दोपहर बाद चैडविक फॉल की ओर से फिर आग भड़क उठी। इससे पोर्टरहिल में बने हट्स चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर फिर से राजधानी के तीनों फायर स्टेशन से तीन वाटर टेंडर और एक क्यूआरवी के साथ मौके पर पहुंचे अग्निशमन और वन विभाग के जवानों ने आग को बुझाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
Trending Videos
इन गांवों को पैदा हुआ खतरा
पोर्टरहिल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
हट्स वाले क्षेत्र में बड़े वाहन न जा पाने के कारण क्यूआरवी से आग को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। करीब एक किलोमीटर के जंगल में लगी इस आग से वन संपदा का नुकसान हुआ है। आग से आसपास के धारकुफर, चैली, बटोल, सनोग और हिणुण गांवों को भी खतरा पैदा हो गया है।
आग बुझाने में वन विभाग के आधा दर्जन कर्मियों सहित वन अरण्यपाल आरके गुप्ता, डीएफओ ग्रामीण सुशील राणा, नेरी पंचायत के प्रधान देवेंद्र ठाकुर तथा स्थानीय लोगों ने भी मदद की।
डिविजनल फायर आफिसर डीसी शर्मा ने बताया कि पोर्टरहिल से सटे जंगल में मंगलवार और बुधवार को फिर से आग भड़कने की सूचना मिलने पर बचाव दल माल रोड बालुगंज फायर स्टेशन से भेजा गया। टीम के लौटने के बाद ही आग से हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकेगा।