फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Fire breaks out in migrant slums in Fatehpur

Himachal: फतेहपुर में प्रवासियों की झुग्गियों में लगी आग, 23 प्रवासी परिवार बेघर; 10 लाख के नुकसान की आशंका

Sun, 09 Feb 2025 09:16 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रंगस(हमीरपुर) Published by: श्याम जी. Updated Sun, 09 Feb 2025 09:16 PM IST
सार

दमकल विभाग की टीम के पहुंचने तक 23 झोपडिय़ां पूरी तरह से जल गईं थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आठ झोपड़ियों को आग से बचा लिया गया। वर्षों से प्रवासी रोजी-रोटी के चलते फतेहपुर के पास में कुणाह खड्ड के किनारे अस्थाई तौर पर झोपडियां बनाकर रहते हैं।
 

विज्ञापन
Fire breaks out in migrant slums in Fatehpur
झुग्गी-झोपडियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल नादौन के अंतर्गत फतेहपुर के साथ लगते गांव रंघाड में रविवार को प्रवासियों की 23 झुग्गी-झोपडियां जलकर राख हो गईं। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। आग के कारण प्रवासियों को 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग में झुग्गी-झोपडियों में रखा हुआ सारा सामान जल गया है, जिससे प्रवासी परिवार बेघर हो गए हैं। वर्षों से प्रवासी रोजी-रोटी के चलते फतेहपुर के पास में कुणाह खड्ड के किनारे अस्थाई तौर पर झोपडियां बनाकर रहते हैं।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय एक झोपड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। उस समय वहां कोई भी मौजूद नहीं था। सूखी घास और तिरपाल के कारण आग एकाएक 23 झोपड़ियों में फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल विभाग की टीम को सूचित करके आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल विभाग की टीम के पहुंचने तक 23 झोपडियां पूरी तरह से जल गईं थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आठ झोपड़ियों को आग से बचा लिया गया। मौके पर घटनास्थल का जायजा लेने तहसीलदार नादौन रोहित कंवर और एसडीएम डॉ. राकेश शर्मा पहुंचे। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन




नादौन तहसीलदार रोहित कंवर ने बताया कि प्रभावित प्रवासियों के लिए अस्थाई तौर पर रहने के लिए प्रशासन की ओर की ओर से टेंट व बिस्तर की व्यवस्था कर दी गई है। पंचायत प्रधान यह सारी व्यवस्था देखेंगे। प्रशासन की ओर से जहां बचाव कार्य में पूरा से सहयोग किया जा रहा है। वहीं, फौरी राहत के तौर पर फिलहाल 2,000 रुपये हर झुग्गी मलिक को दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed