फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fire breaks out in gaushala one died

गौशाला में लगी आग, दम घुटने से युवक की मौत

Mon, 08 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरोट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरोट (मंडी) Updated Mon, 08 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
fire breaks out in gaushala one died

गौशाला में आग लगने से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। गौशाला में बंधी जर्सी गाय और बछड़े की भी जलकर मौत हो गई। मामला हिमाचल के मंडी जिले की बरोट पंचायत के काव गांव का है। रविवार तड़के यहां गौशाला में आग लगने से एक युवक की दम घुटने से मौत हो गई। गौशाला में बंधी जर्सी गाय और बछड़े की भी जलकर मौत हो गई। शादी समारोह के बाद युवक गौशाला में सोने चला गया था।

विज्ञापन


आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। मृतक युवक अपने दोस्त की शादी के लिए आया था। पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के करीब चार बजे काव गांव में मौजीराम पुत्र कखुराम और सोहन सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई। एक कमरे में पशुचारे के लिए रखे घास की वजह से आग तेजी से फैल गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। इसके बाद जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो एक युवक मृत हालत में पड़ा था। साथ ही गौशाला में बंधी जर्सी गाय और एक बछड़ा जल गए थे। युवक की पहचान विजय कुमार (25) पुत्र बीरबल निवासी डुमेहड़ डाकघर चौंतड़ा तहसील जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार को दस हजार की फौरी राहत

fire breaks out in gaushala one died

वह बरोट में वेल्डिंग की दुकान में काम करता था। लोगों ने सूचना पधर पुलिस को दी। थाना प्रभारी विनोद ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को दिए बयान में मौजी राम ने बताया कि युवक छंगाराम पुत्र किसू राम की शादी में आया था। जिस घर में शादी थी, वहां से कुछ दूर गौशाला है।

इसमें बंधे मवेशियों की आवाज सुन परिवार के सदस्य घरों से निकले। देखा कि गौशाला में आग लग गई है। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के बाद वे गौशाला में गए तो वहां युवक मृत पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भेज दिया है।

उधर, उप तहसील टिक्कन के काननूगो गौतम वर्मा ने अग्नि पीड़ित मौजीराम को पांच हजार और मृतक युवक के पिता बीरबल को दस हजार रुपये की राहत राशि दी है। वहीं, पधर थाना प्रभारी विनोद ने कहा कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत का कारण धुएं से दम घुटना लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगेगा।

कल्याण गौ सदन में आधा दर्जन गायों की मौत

fire breaks out in gaushala one died

सुंदरनगर के बीएसएल जलाशय के निकट कल्याण गौसदन में रविवार को करीब आधा दर्जन गायें मृत पाई गईं। गौसदन में और आधा दर्जन गायें मरने की कगार पर हैं। गौसदन में गायों के मरने की सूचना मिलने पर कार्यकारी एसडीएम एवं तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने गौसदन का निरीक्षण किया।

उन्होंने गौसदन के प्रबंधन के साथ पशु बांधने के स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने गौसदन प्रबंधन से बैठक कर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदन में साफ-सफाई की व्यवस्था कायम रखने और हर तरह के लावारिस पशुओं को अलग-अलग जगहों में बांधने और रोगग्रस्त पशुओं को अन्य पशुओं के साथ न बांधने के भी निर्देश दिए।

रविवार को कपाही पंचायत के ठाठर, देरडू, डोडवां, फागयारा गांव के करीब 50 ग्रामीणों ने गौसदन के बाहर एकत्रित हो गौसदन प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैया के खिलाफ रोष जताया। गौसदन के प्रधान अमरजीत सिंह का कहना है कि गौसदन प्रबंधन

लावारिस पशुओं को हर संभव सुविधा मुहैया करवाने की दिशा में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि गौसदन में जो पशु आते हैं वह अधिकतर बीमार होते हैं, जिनका उपचार पशु पालन विभाग के माध्यम से करवाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed