फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Film Festival in dhalpur kullu

यहां होगा राष्ट्रीय फिल्मोत्सव, दिखाई जाएंगी नेशनल अवार्ड जीत चुकी फिल्में

Thu, 22 Mar 2018 04:52 PM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Updated Thu, 22 Mar 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Film Festival in dhalpur kullu

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का समर फिल्म फेस्टिवल होने जा रहा है। कला एवं संस्कृति पर आधारित फिल्म फेस्टिवल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


मई या जून माह में फेस्टिवल हो सकता है। हिमाचल के अलावा बॉलीवुड की उन आर्ट फिल्मों को भी दिखाया जाएगा, जिन्होंने नेशनल स्तर पर अवार्ड जीते हैं। फिल्मोत्सव में इंडोर के साथ कलाकेंद्र और ढालपुर मैदान में पर्यटकों और लोगों के मनोरंजन के लिए कार्यक्रम भी होंगे। 
विज्ञापन


जिला सांस्कृतिक परिषद और भाषा एवं संस्कृति विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू युनूस ने कहा कि कुल्लू-मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक नया प्रयोग होगा। समर फिल्मोत्सव में कुछ हटकर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पर्यटन कारोबारी गजेंद्र ठाकुर, युवराज बोध, अनूप राम ठाकुर, देवेंद्र नेगी, रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर, ठाकुर दास राठी, इंद्रजीत, रमेश ठाकुर, कुशल वर्मा, दीपक जनदेवा तथा जगदीश शर्मा ने कहा कि ढालपुर में समर फिल्मोत्सव शानदार पहल है। 


जिला मुख्यालय ढालपुर स्थित देवसदन के साथ बने ऑडिटोरियम में समर फिल्मोत्सव होगा। यहां करीब 1000 से 1200 लोगों के बैठने की क्षमता है। फिलहाल, इसका निर्माण कार्य चल रहा है और अगले एक-डेढ़ माह में इसके बन जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed