भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, पिता-पुत्र की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भारी बारिश के चलते शाहपुर के धारकंडी में एक कच्चा मकान गिर गया। इसमें रह रहे चंबा के एक परिवार के छह लोग दब गए जिसमें पिता और पुत्र की मौत हो गई। तीन लोगों को चोटें आई हैं जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। उसे टांडा में भर्ती किया गया है।
चंबा की ग्राम पंचायत धुलारा के गांव दियोरा के सुफल राम (70) शुक्रवार को अपने परिवार के साथ धारकंडी में बने कच्चे मकान में मवेशियों सहित गए थे। इसमें उसका बेटा चेन सिंह (45), सुफल की पत्नी सत्या देवी और सदस्य शामिल थे।
मकान की छत को हटा कर निकाले बाहर
रात को भारी बारिश के कारण मकान ढह गया। हादसे में सुफल राम की मौत हो गई जबकि बेटे चेन सिंह ने सुबह दम तोड़ा। इस दौरान आस पास के मकानों में रह रहे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को निकाला।
तीन को मामूली चोटें आई हैं जबकि सुफल राम की पत्नी सत्या गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य का शाहपुर अस्पताल में इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य मवेशियों को लेकर अस्थायी मकान में रहने गए थे।