फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ex-servicemen will now get ECHS Card in their own district Polyclinic

पूर्व सैनिकों को अब अपने ही जिले के पॉलीक्लीनिक में मिलेंगे ईसीएचएस कार्ड

Wed, 26 Sep 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will now get ECHS Card in their own district Polyclinic

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक लीग जिला हमीरपुर का का वार्षिक सम्मेलन मंगलवार को टाउन हाल हमीरपुर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता लीग के चेयरमैन सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर दलीप सिंह ने की। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


सम्मेलन में ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक हमीरपुर के ऑफिसर इंचार्ज कर्नल कृष्ण चंद ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ईसीएचएस कार्ड 21 दिसंबर 2018 तक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


अब लाभार्थियों को संबंधित ईसीएचएस कार्ड अपने जिले के पॉलीक्लीनिक में ही ही मिलेंगे।  इसके लिए जालधंर स्थित मुख्य अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जालंधर से एक टीम प्रत्येक जिला के पॉलीक्लीनिक में आकर लाभार्थियों को ईसीएचएस कार्ड वितरित करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवाइयों पर हुए खर्च की राशि भी मिलेगी

Ex-servicemen will now get ECHS Card in their own district Polyclinic

ईसीएचएस कार्ड धारकों को अब आयुर्वेदिक उपचार करवाने के लिए दवाइयों पर आए खर्च की राशि भी मिलेगी। इससे पूर्व ईसीएचएस में केवल एलोपैथी उपचार की सुविधा थी। चेयरमैन ब्रिगेडियर दलीप सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन में पूर्व सैनिकों, आश्रितों और वीर नारियों की समस्याओं व मांगों पर चर्चा की गई।इस दौरान मांग की गई कि हिमाचल को वर्तमान में आर्मी भर्ती के लिए बहुत कम वेकेंसी जनसंख्या के आधार पर दी जा रही हैं।

उन्होंने हिमाचल को चार गुना वेकेंसी देने की मांग की। वन रैंक वन पेंशन की समस्या का हल न होने पर भी सरकार के प्रति रोष जताया गया। इस मौके पर लीग के वाइस चेयरमैन कर्नल एसके चंदेल, कर्नल पंजाब सिंह, कर्नल एसके गुप्ता, कर्नल धर्म सिंह, बृज लाल धीमान सहित अन्य पूर्व सैनिक, वीर नारियां व आश्रित मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed