{"_id":"590dd6ae4f1c1b0b39443dce","slug":"engineering-student-drown-in-river-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से निजात पाने खड्ड में नहाने उतरा था इंजीनियरिंग छात्र, डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से निजात पाने खड्ड में नहाने उतरा था इंजीनियरिंग छात्र, डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sun, 07 May 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला बिलासपुर की गंभरोला खड्ड में डूबने से इंजीनियरिंग के छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नहाते वक्त उसकी टांग पानी में चट्टान के बीच फंस गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बिलासपुर सदर क्षेत्र के नोआ गांव निवासी अंकित कुमार (18) पुत्र धर्म सिंह निजी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहा था। शनिवार को वह गंभरोला में अपनी बुआ के घर गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए भाई के साथ खड्ड में नहाने के लिए चला गया।
विज्ञापन
पानी में डुबकी लगाते ही उसकी टांग पानी में चट्टान के बीच फंस गई। उसने टांग के निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। काफी देर तक उसके पानी से बाहर न आने पर साथ नहाने गए उसके भाई ने स्थानीय लोगों को बुलाया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों ने अंकित के शव को करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत के बाद पानी से निकाला। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।