फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   electricity board cut the meter of SP shimla

बिजली बिल न भरने पर कटा एसपी का मीटर!

Thu, 31 Jul 2014 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 31 Jul 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
electricity board cut the meter of SP shimla

वर्दी वालों की इससे बड़ी बेइज्जती क्या होगी कि गुमटी तक का बिजली बिल भरने के पैसे तक न हों। एसपी शिमला के नाम से रिट्स पुलिस गुमटी में बिजली मीटर लगा है। बीते साल नवंबर से स्मार्ट पुलिस ने बिजली बिल देना बंद कर दिया था।

विज्ञापन


स्मार्ट पुलिस इसके बाद मुफ्त में ही बिजली सेवाएं लेती रहीं। बिजली बिल आज कल भरने की बात कहकर कर करीब आठ माह गुजार दिए। सर्दियों में हीटर भी खूब जलाया लेकिन हर बार बिल देने की बारी में हाथ पीछे खींचते रहे।
विज्ञापन


अब बिजली बोर्ड ने तंग आकर गुमटी की लाइन काट दी है। अब दो महीने के भीतर पुलिस बिल नहीं भरती है तो बोर्ड बिजली मीटर भी उतार कर ले जाएगा। एसपी के नाम से बिजली मीटर है। 19 हजार 436 बिल पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमटी में 24 घंटे रहती है पुलिस

गुमटी में 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है। यहां वायरलेस की बैटरियां भी चार्ज की जाती हैं। बिजली कटने के बाद बैटरी को कहां रिचार्ज करें? पुलिस कर्मचारियों के सामने यह दिक्कत पेश आ गई है। अब रात को तैनात होने वाले कर्मचारियों को परेशानी हो रही है।


8 महीने ही दबाव बना सका बोर्ड

हर बार बिल भरने के नाम पुलिस के पसीने छूटते। कोई नया बहाना बनाकर टाल देते। आठ महीने तक बिजली लाइन न काटने पर बराबर दबाव बना कर रखा। आम आदमी दो महीने बिल जमा नहीं करता है तो तुरंत लाइनमैन बिजली काट देता है। यहां स्मार्ट पुलिस को बोर्ड भी नियमों को दरकिनार रख छूट देता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed