फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Electrical re connections fee increased by six times in Himachal

हिमाचल में बिजली कनेक्शन दोबारा लेने की फीस छह गुना बढ़ी

Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Electrical re connections fee increased by six times in Himachal

हिमाचल में बिजली कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की फीस छह गुना बढ़ गई है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली के रि-कनेक्शन के लिए अब 40 के बजाय 250 रुपये चुकाने होंगे। उद्योगों के लिए फीस में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन


पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में नई दरें लागू हो गई हैं। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा ने बताया कि राज्य विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार रि-कनेक्शन की दरों में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


समय पर बिजली बिल अदा न करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का अब अगर कनेक्शन कट जाता है तो महज 40 रुपये देकर कनेक्शन बहाल नहीं हो पाएगा। कनेक्शन फिर से शुरू करवाने के लिए 250 रुपये शुल्क चुकाना होगा। कनेक्शन कटने से छह माह तक यह फीस लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह के बाद कनेक्शन जुड़वाने के लिए नए सिरे से आवेदन करना पड़ेगा। इसी तरह 50 केवीए बिजली कनेक्शन लेने वाले औद्योगिक उपभोक्ताओं को 100 रुपये की जगह 500 रुपये देने होंगे।

51 से 100 केवीए तक 500 की जगह 1000 रुपये और 100 केवीए से अधिक क्षमता वाले कनेक्शन धारकों को 1000 रुपये की जगह 1500 रुपये चुकाने होंगे।

बीते दिनों बढ़ाया 10 रुपये फिक्स चार्ज

बिजली बोर्ड की ओर से हर माह बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाते हैं। नोटिस के बावजूद बिल न देने वालों को बोर्ड की ओर से बिजली काटी जाती है। हिमाचल के लाखों घरेलू, व्यावसायिक उपभोक्ताओं और औद्योगिक इकाइयों के लिए बीते दिनों ही फिक्स चार्ज दस रुपये बढ़ाया है।

घरेलू उपभोक्ताओं को 60 के बजाय प्रतिमाह 70 रुपये फिक्स चार्ज देना पड़ रहा है। व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर 120 की जगह 130 रुपये और औद्योगिक इकाइयों को 130 की जगह 140 रुपये फिक्स चार्ज लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed