चुनाव परिणाम: लाहौल-स्पीति जिला परिषद में कांग्रेस का कब्जा, भाजपा ने जीतीं चार सीटें
कांग्रेस ने जिला परिषद की 10 में से 6 सीटें जीत ली, जबकि सत्ताधारी दल भाजपा महज चार सीटों पर ही सिमट गई है। हालांकि भाजपा ने स्पीति उपमंडल की सभी तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद कांग्रेस ने लाहौल-स्पीति जिला परिषद पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस ने जिला परिषद की 10 में से 6 सीटें जीत ली, जबकि सत्ताधारी दल भाजपा महज चार सीटों पर ही सिमट गई है। हालांकि भाजपा ने स्पीति उपमंडल कीसभी तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। लाहौल के सात में से केवल एक ही वार्ड पर भाजपा चुनाव जीत पाई। जिला परिषद और पंचायत समिति के निकले नतीजों ने सोमवार को सबको चौंका दिया है।
पंचायत समिति लाहौल की 15 सीटों में से भाजपा समर्थित सात और कांग्रेस समर्थित पांच प्रत्याशी जीते हैं, जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत नसीब हुई है। कांग्रेस ने जिला परिषद में चुनाव परिणामों में छह सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। पंचायत समिति में कांग्रेस बहुमत से रह गए हैं। लाहौल मंडल के जिला परिषद में भाजपा केवल तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के गृह क्षेत्र उदयपुर वार्ड से सीट बचा पाई। बाकी सभी छह सीटों पर लाहौल में उसे हार का सामना करना पड़ा।
जीत से कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। इससे पहले सोमवार को सुबह करीब पौने नो बजे केलांग स्कूल में मतगणना शुरू हुई। मतगणना शुरू होने से पहले ही कई प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ मतगणना केंद्र तक आ गए थे। दोपहर चार बजे तक जिला परिषद और बीडीसी के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम निकल गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई।
अनुराधा राणा का जिप अध्यक्ष बनना तय
जिला परिषद के वार्ड नंबर-6 सिस्सू से चुनाव जीतने वाली कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनुराधा
राणा का जिप अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। अनुराधा राणा ने भाजपा समर्थित उम्मीवार प्रियंका चंदेल को हराया। कांग्रेस के पास चुनाव जीतने वाली दो समर्थित महिला प्रत्याशी हैं। अनुराधा राणा अच्छी शिक्षित होने के साथ अच्छी वक्ता भी हैं। लाहौल-स्पीति जिला परिषद अध्यक्ष पद महिला उम्मीवार के लिए आरक्षित है।
लाहौल-स्पीति की पंचायतीराज संस्थाओं का चुनाव परिणाम
पंचायतीराज संस्थाओं के लाहौल-स्पीति के जिला परिषद, पंचायत समिति केलांग और पंचायत समिति पांगी के मतों की गणना खंड मुख्यालय पर हुई। लाहौल-स्पीति के दस सदस्य और पंचायत समिति केलांग व पंचायत समिति पांगी के सभी पंद्रह पंद्रह सदस्यों के परिणाम घोषित किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ केवल राम सैहजल ने बताया कि पंचायत समिति नूरपुर, पंचायत समिति सराज, पंचायत समिति गगरेट के उप निर्वाचन के भी परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। परिणामों के अनुसार पंचायत समिति गोशाल से विपिन कुमार, पंचायत समिति मूरिंग से दिनेश कुमार, तांदी से भावना, शांशा से हीरा दासी, उदयपुर से शीला, जाहलमा से प्रोमिला देवी पत्नी अमीर चंद, गोहरमा से प्रोमिला देवी पत्नी चंद्र शेखर ने जीत हासिल की।
वहीं, गोंदला से प्रोमिला पत्नी विक्रम, पंचायत समिति त्रिलोकनाथ से राकेश, कारदंग से नवांग, कोलोंग को टशी सोनम, सिस्सू से अंजु देवी, तिगरेट से दलीप सिंह, तिंदी से रीता जीते। इसके अलावा पांगी ब्लॉक में पंचायत समिति सदस्य के तौर पर वांग टशी, बबिता कुमार, हंस राज, किशनक कुमार, तब्बू, प्रेम देई, राकेश कुमार, देम चंद, वीना कुमारी, आशा किरण, शांता कुमार, सुमित्रा कुमारी, सतीश कुमार, शांति और अंजना कुमारी चुनाव जीते। वहीं, जिला परिषद काजा के वॉर्ड लोसर में छेरिंग संदूप, वार्ड काजा में मोना देवी और सगनम से तेंजिंग फागदोल ने जीत हासिल की। वहीं, उदयपुर में महेंद्र सिंह, त्रिलोकनाथ से राजेश शर्मा, जाहलमा से छेजंग डोलमा, केलांग से कुगा झालछन, सिसू से अनुराधा, कोलंग से देरजे अंगरूप विजयी रहे।