फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   election commission eyes on diwali gifts by politicians in himachal

विस चुनाव: बच कर रहें नेता, इस बार यहां भी रहेगी चुनाव आयोग की पैनी नजर

Wed, 27 Sep 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
election commission eyes on diwali gifts by politicians in  himachal

चुनावी मौसम आते ही लोगों को तोहफे देने के चलन को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने नेताओं के ‘दिवाली गिफ्ट’ पर अपनी नजर गड़ा दी है। चुनाव से पहले और उसके दौरान प्रदेश में आने वाले हर उत्पाद और प्रदेश में होने वाले उत्पादन की निगरानी होगी।

विज्ञापन


आयोग ने इसके लिए प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग और पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हिमाचल के विधानसभा चुनावों में दिवाली या प्रचार के दौरान गिफ्ट के नाम पर सामान देकर मतदाताओं को रिझाने की संभावना को देखते हुए आयोग ने पहली बार यह कवायद शुरू की है।

विज्ञापन

पहली बार होगी इस तरह की निगरानी

election commission eyes on diwali gifts by politicians in  himachal

दरअसल, हिमाचल में चुनाव ऐसे समय पर होने जा रहे हैं, जब दशहरा और दिवाली जैसे त्योहार होने हैं। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि नकदी के बजाय राजनेता कार्यकर्ताओं के जरिये मतदाताओं को तोहफे में घरेलू उपयोग के सामान देकर रिझाने का प्रयास कर सकते हैं।

कुछ जगह इस तरह की शिकायतों को देखते हुए आयोग ने आबकारी विभाग को निर्देश दिए हैं कि घरेलू उपयोग वाले उत्पादों के अलावा साड़ियों, लेडीज और जेंट्स सूट के अलावा सीलिंग फैन, टेबल फैन, प्रेशर कुकर, प्रेस जैसे उत्पादों के प्रदेश में आने और उत्पादन के बाद मार्केट में जाने की मात्रा पर नजर रखने को कहा है। हिमाचल में विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार इस तरह की निगरानी की जाएगी।

पांच राज्यों के चुनावों में लागू थी व्यवस्था

election commission eyes on diwali gifts by politicians in  himachal

आयोग ने हिमाचल चुनाव से पहले यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों के चुनाव के दौरान भी यह व्यवस्था लागू की थी।

उस दौरान प्रदेश की सीमा से लगते यूपी, उत्तराखंड और पंजाब में चुनाव में सामान न बटने देने को प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाले सामान पर नजर रखी जा रही थी।

यही नहीं, बिना उचित दस्तावेज के परिवहन होने वाले माल को भी सीज किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed