{"_id":"5dd7fe8a8ebc3e55040641f7","slug":"eight-accused-who-called-old-woman-a-witch-pleaded-for-bail-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला को डायन बताने वाले आठ आरोपियों ने लगाई जमानत की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध महिला को डायन बताने वाले आठ आरोपियों ने लगाई जमानत की गुहार
Fri, 22 Nov 2019 08:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Nov 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देव आस्था के नाम पर मंडी जिले की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में नामित आठ आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। इस मामले में शुक्रवार को सरकार की ओर से रिपोर्ट दायर की गई।
विज्ञापन
न्यायाधीश ज्योत्सना रेवाल दुआ ने मामले की सुनवाई अगले शुक्रवार को को निर्धारित की है। ज्ञात रहे कि प्रदेश हाईकोर्ट ने दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों पर पहले ही संज्ञान लिया है और राज्य सरकार से ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
दैनिक समाचार पत्रों में छपी खबरों के अनुसार मंडी जिले के सरकाघाट की गाहर पंचायत में वृद्ध महिला को डायन बताकर मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाने के मामले में पुलिस ने अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर अभी तक धारा 147, 149, 452, 435, 355 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन