फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   education minister suresh bhardwaj hits out at officers in meeting

अफसरों पर भड़के शिक्षा मंत्री, एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब

Sun, 28 Oct 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 28 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
education minister suresh bhardwaj hits out at officers in meeting

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को राज्य सचिवालय में सिविल कार्यों की समीक्षा करते हुए अफसरशाही की जमकर क्लास लगाई। बजट जारी होने के बाद भी स्कूल-कॉलेजों के भवन निर्माण न होने पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उन्होंने लोक निर्माण विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि बजट मंजूर होने के बावजूद भवन निर्माण शुरू तक नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी उन्होंने संकेत दिए। राज्य सचिवालय में शिक्षा विभाग के सिविल कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जम्वाल, समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आशीष कोहली सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री को बताया गया कि लोक निर्माण विभाग ने कई स्कूल और कॉलेज भवनों का बजट जारी होने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

education minister suresh bhardwaj hits out at officers in meeting

जिन कार्यों को पूरा कर लिया गया है और बजट भी बचा है। लेकिन बजट वापस नहीं लौटाया गया है। इस पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कड़े तेवर दिखाते हुए पहले तो इस मामले को देरी से उठाने पर शिक्षा विभाग के अफसरों की क्लास लगाई, फिर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जवाबतलबी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर ऐसे सभी निर्माण कार्यों की रिपोर्ट उनके पास होनी चाहिए जिनके काम कई सालों से जारी हैं। जो निर्माण शुरू ही नहीं हैं, उनके बारे में भी विस्तार से बताया जाए। इसके अलावा यह भी बताया जाए कि निर्माण पूरा होने के बाद कितना बजट लोनिवि के पास शेष है। शिक्षा मंत्री ने जल्द ही दोबारा से इस मामले को लेकर बैठक बुलाने के आदेश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed