फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Education Board inspected three private schools

शिक्षा बोर्ड ने किया तीन निजी स्कूलों का निरीक्षण

Tue, 07 May 2019 11:23 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Education Board inspected three private schools

स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त हमीरपुर के तीन निजी स्कूलों का सोमवार को निरीक्षण हुआ। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी के नेतृत्व में बोर्ड संयुक्त सचिव चमन लाल स्कूलों में पढ़ाई जा रही पुस्तकों की चेकिंग की।

विज्ञापन


साथ ही निजी स्कूलों को बोर्ड की निर्धारित पुस्तकें पढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और संयुक्त सचिव ने बच्चों से भी बातचीत की। अध्यक्ष ने बच्चों से जाना कि स्कूल प्रबंधक कहीं उन्हें निजी प्रकाशकों की पुस्तकें पढ़ाने के लिए बाध्य तो नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्घता प्राप्त निजी और सरकारी स्कूलों को एनसीईआरटी और बोर्ड की निर्धारित पुस्तकें पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इन एजेंसियों की 100 से 150 रुपये में मिलने वाली पुस्तकें निजी प्रकाशक 500 से 1000 रुपये तक में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बच्चों के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं वार्षिक परीक्षाओं में पेपर भी एनसीईआरटी और बोर्ड की निर्धारित पुस्तकों से ही आता है। ऐसे में निजी प्रकाशकों की मंहगी पुस्तकें पढ़ाने का कोई औचित्य नहीं रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed