फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   easy step to get lpg subsidy.

गैस सब्सिडी की अब नो टेंशन, यहां करें संपर्क

Sat, 17 Jan 2015 11:25 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
easy step to get lpg subsidy.

प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने संशोधित डीबीटीएल योजना को उलझा दिया है। कई उपभोक्ताओं ने जन धन योजना शुरू होने से पहले गैस एजेंसियों में अन्य बैंकों में चल रहे अपने खाते की जानकारी देकर लिंकेज करवाई है। ऐसे उपभोक्ताओं ने अब जनधन योजना के तहत भी बैंक खाते खुलवा लिए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में गैस एजेंसियों के साफ्टवेयर ने पुराने बैंक खातों के रिकार्ड को डिलीट कर जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खाते को संशोधित डीबीटीएल योजना से लिंक कर दिया है। पहले अन्य बैंक का खाता लिंक करवाने और अब जनधन योजना के तहत खाता खुलवाने वाले उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार नए अपडेट के हिसाब से सब्सिडी लौटा रही है।
विज्ञापन


सब्सिडी की राशि नहीं आने की शिकायत करने वाले उपभोक्ता पुराने बैंक खातों में सब्सिडी की राशि तलाश रहे हैं जबकि इन उपभोक्ताओं के जन-धन योजना के बैंक खातों में राशि लौटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए आ रही परेशानी

easy step to get lpg subsidy.

गैस कंपनियों के अधिकारी बताते हैं कि आधार कार्ड नंबर के आधार पर साफ्टवेयर पुराने बैंक खाते के बजाय नए बैंक खाते को उठा रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी पेश आ रही है।

2013 से नहीं मिली सब्सिडी

शोघी के आनंदपुर निवासी राम प्रकाश शर्मा ने बताया है कि नवंबर और दिसंबर 2013 तथा फरवरी 2014 में उन्होंने पूरी कीमत देकर गैस सिलेंडर लिए हैं। अभी तक उनके खाते में गैस सब्सिडी की राशि नहीं आई है।

सब्सिडी नहीं आने पर उन्होंने दूसरे बैंक में लीकेंज करवाई लेकिन अब जनवरी 2015 में लिए सिलेंडर की सब्सिडी भी नहीं मिली है। आधार कार्ड नंबर भी उन्होंने जमा करवाया है। औपचारिकताएं पूरी की हैं।

सब्सिडी नहीं आई तो संपर्क करें

easy step to get lpg subsidy.

इंडियन ऑयल कारपोरेशन की प्रबंधक मानसी दुल्लो ने बताया है कि डीबीटीएल योजना को नया नाम पहल योजना दिया है। जिन उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी नहीं आई है, वह शिमला के कसुम्पटी स्थित आईओसी के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं।

इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800 2333 555 पर भी लोग संपर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल कर आपको सारी जरूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही संबंधित गैस एजेंसी से भी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा आईओसी की वेबसाइट पर भी लॉग इन कर सकते हैं।

वहीं, जिन ग्राहकों को अभी तक आधार कार्ड नहीं मिली हैं, उनकी सुविधा के लिए गैस एजेंसियों में आधार नंबर निकाला जाएगा। ग्राहकों को एजेंसी में जाकर आधार पंजीकरण से संबंधित जानकारी देनी होगी। पहल योजना से जुड़ने के लिए ग्राहकों को अपना आधार नंबर, बैंक खाते का नंबर और एलपीजी ग्राहक संख्या अपने बैंक या गैस एजेंसी में देना होगा।

गैस का उचित इस्तेमाल करें : स्टोक्स्र

easy step to get lpg subsidy.

सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री, बागवानी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री विद्या स्टोक्स ने लोगों का आह्वान किया है कि वे प्राकृतिक तेल और गैस का उचित इस्तेमाल करें। उन्होंने तेल और गैस संरक्षण के लिए जागरूक करती एक वैन को भी हरी झंडी दिखाई। यह वैन आगामी 15 दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर प्रचार करेगी।

यह आयोजन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से पेट्रोलियम कंजरवेशन रिसर्च एसोसिएशन (पीसीआरए) ने पब्लिक सेक्टर तेल और गैस कंपनियों के माध्यम से किया। इस तरह का आयोजन हर वर्ष 16 से 31 जनवरी के बीच होता है।

विद्या स्टोक्स ने इस अवसर पर तेल और गैस संरक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर विधायक बलवीर वर्मा, तेल उद्योग के राज्यस्तरीय समन्वयक नागेंद्र सिंह, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एलपीजी आईओसीएल शिमला राजीव पांडे, एचपीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला क्षेत्रीय वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार शर्मा आदि कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed