फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Earthquake tremors in many districts of Himachal, know where the center was

Earthquake Today: हिमाचल के कई जिलों में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Mon, 18 Dec 2023 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/कांगड़ा/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/कांगड़ा/हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Dec 2023 07:16 PM IST
सार

 प्रदेश के कई जिलों में सोमवार दोपहर को भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

विज्ञापन
Earthquake tremors in many districts of Himachal, know where the center was
लद्दाख के कारगिल में भूकंप। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में दोपहर के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर समेत अन्य जिलों में भूंकप के झटके लगे। करीब 3:49 बजे भूकंप का पहला झटका लगा। इसके बाद 4:01 एक मिनट पर फिर से भूकंप आया। इससे लोग घरों से बाहर निकल आए। केलांग निवासी सोनम छेरिंग, रिग्जिन, प्रकाश ने बताया भूकंप का झटका काफी जोर का था। लाहौल-स्पीति पुलिस थाना में मौजूद कर्मचारी दहशत में दफ्तर से बाहर निकलकर खुले स्थान की ओर भागे। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि भूकंप से कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र लद्दाख के जंस्कार-कारगिल में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 आंकी गई। इससे हिमाचल के कुछ जिलों में भी धरती हिली। इसके बाद किश्तवाड़-जंस्कार में भी भूकंप दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed