{"_id":"6012ae928ebc3e2c4d2e54fb","slug":"earthquake-tremors-in-himachal-pradesh-intensity-was-2-8-magnitude","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भूकंप के झटके, 2.8 की तीव्रता से हिली धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भूकंप के झटके, 2.8 की तीव्रता से हिली धरती
Thu, 28 Jan 2021 07:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 28 Jan 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : पीटीआई
हिमाचल प्रदेश में गुरुवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए । नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के झटके शाम करीब 4:46 बजे महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 रही और इसका केंद्र धर्मशाला में जमीन के अंदर 10 किमी गहराई पर था। जिला कांगड़ा के अलावा भूकंप के झटके चंबा और लाहौल में भी महसूस किए गए हैं। कहीं से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में भी शाम करीब पौने पांच बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। पिछले एक माह से यहां लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। गुरुवार शाम को भी भूकंप आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एसडीएम उदयपुर आरके ठाकुर ने बताया कि भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन