फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   earthquake hits Rampur and Aani in Himachal Pradesh

रामपुर और आनी में फिर भूकंप के झटके, दहशत में लोग

Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर/आनी(कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर/आनी(कुल्लू) Updated Fri, 02 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
earthquake hits Rampur and Aani in Himachal Pradesh

अपर शिमला के रामपुर व इससे सटे कुल्लू के आनी में वीरवार तड़के 4.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 आंकी गई। जैसे ही पहला झटका लगा लोग गहरी नींद से जग गए। रामपुर में एकाएक सभी घरों की लाइटें जलना शुरू हो गईं। 

विज्ञापन


डर के मारे लोग घरों से बाहर आ गए। दहशत में लोग काफी देर तक ठंड में घर से बाहर ही रहे। निरमंड, कुमारसैन, कोटगढ़ और ब्रौ क्षेत्रों में भी लोग दहशत में रहे। रामपुर और इससे सटे क्षेत्रों में पिछले दो-तीन माह में भूकंप के छह झटके लग चुके हैं। लोग तभी से खौफ में जी रहे हैं। लगातार भूकंप आने से कई लोग रिश्तेदारों के यहां पलायन कर गए थे। 
विज्ञापन


अब एक फिर झटके लगने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस क्षेत्र में कई ऐसी बहुमंजिला पुरानी इमारतें हैं जो बिना नक्शा पास किए बनी हैं। लोग खतरे के साये में जी रहे हैं। एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। एसडीएम आनी डा. सीएल चौहान ने बताया कि प्रशासन भूकंप से निपटने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed