फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dussehra leave package

दशहरे पर एक छुट्टी लेकर बनाओ पांच छुट्टियों का पैकेज

Wed, 05 Oct 2016 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Oct 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
Dussehra leave package
holiday

सूबे के सरकारी कर्मचारियों के लिए त्योहारी सीजन में छुट्टियों की मौज है। दशहरे के दौरान एक दिन की छुट्टी लेकर सरकारी कर्मचारियों का पांच दिन की छुट्टियों का पैकेज बन रहा है। 8 से 12 अक्तूबर तक छुट्टियों का दौर चलेगा। इस दौरान तमाम सरकारी विभाग बंद रहेंगे। सरकारी विभागों में काम करवाने के लिए लोगों को भी छुट्टियों का दौर समाप्त होने का इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


8 अक्तूबर को प्रदेश में महीने के दूसरे शनिवार की छुट्टी होगी। 9 अक्तूबर को रविवार है। सोमवार वर्किंग डे रहेगा। 11 अक्तूबर मंगलवार को दशहरे की छुट्टी है। 12 अक्तूबर बुधवार को मुहर्रम की छुट्टी है। ऐसे में दो-दो दिन की दो बार छुट्टियां पड़ रही हैं। सोमवार 10 अक्तूबर की छुट्टी लेकर एक साथ पांच दिन की छुट्टियों का पैकेज बन रहा है।

विज्ञापन

एडवांस में ही कर दें अप्लाई

Dussehra leave package

प्रदेश के अधिकांश निजी स्कूलों ने तो पांच दिन के दशहरा हॉली डे देने की घोषणा कर दी है। ऐसे में सरकारी विभागों में तैनात अधिकांश अभिभावकों ने भी सोमवार की छुट्टी के लिए एडवांस में अप्लाई कर पांच दिन की छुट्टियों का पैकेज बनाने की तैयारी कर ली है। 

बैंकों से लेनदेन भी पहले ही निपटा लें
दशहरे की छुट्टियों के दौरान बैंक भी बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक से जुड़े लेनदेन के काम लोगों को शुक्रवार 7 अक्तूबर तक निपटा लेने चाहिए। हालांकि, इस दौरान एटीएम से पैसा निकाला जा सकेगा। 

लेकिन दो-दो दिन की दो बार आ रही छुट्टियों के दौरान कई बैंकों के एटीएम भी खाली हो जाते हैं। ऐसे में बेहतर रहेगा कि लोग पहले ही अपने काम निपटा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed