फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dubai company will make dry port in Himachal

हिमाचल में ड्राई पोर्ट बनाएगी दुबई की कंपनी, एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Mon, 24 Jun 2019 10:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jun 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Dubai company will make dry port in Himachal
दुबई में सीएम की मौजूदगी में कंपनी के साथ एमओयू हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई की मशहूर कंपनी शाराफ समूह हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए ड्राई पोर्ट बनाएगी। सोलन के बद्दी और अन्य क्षेत्रों में इसकी संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इस पोर्ट के जरिये रेल मार्ग से उद्योगों के लिए कच्चा माल लाया जाएगा और हिमाचल में बने उत्पाद विदेश भेजे जा सकेंगे।

विज्ञापन


यह कंपनी हरियाणा और पंजाब में पहले से काम कर रही है। सोमवार को हिमाचल सरकार और शाराफ समूह के बीच दुबई में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। इसके अलावा इसी कंपनी से प्रदेश में लॉजिस्टिक पार्क बनाने और सहायक अधोसंरचना में निवेश के अवसरों को ढूंढने के लिए भी करार हुआ।
विज्ञापन


लॉजिस्टिक पार्क में रोप-वे, गंडोला आदि बनाना प्रमुख होगा। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने दुबई के निवेशकों का रियल एस्टेट, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश करने का भी आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिजनेस लीडर्ज फोरम के सदस्यों को संबोधित किया कि हिमाचल निवेश को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक नीति के माध्यम से आकर्षक प्रोत्साहन दे रहा है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन लॉजिस्टिक्स, अरोमा हाउसिंग, रियल एस्टेट, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में हिमाचल सरकार निवेश की नीतियां बना रही है। मुख्यमंत्री ने फोरम को धर्मशाला ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में भाग लेने और व्यापार एवं सहयोग के अवसरों को खोजने के लिए न्योता दिया।

अदरक और बागवानी प्रसंस्करण के अवसरों को तलाशेंगे 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान एमएमएस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल शर्मा, अल गुरैर इंवेस्टमेंट्स के अध्यक्ष एस्सा गुरैर, दुबई में आस्ट्रेलिया सरकार के आयुक्त व्यापार एवं विकास पंकज सवेरा तथा शाराफ समूह के उपाध्यक्ष शराफुदीन के साथ भी बैठकें कीं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि शाराफ समूह पहले से ही वेयरहाउस का निर्माण करने, अन्य देशों में निर्यात के लिए वस्तुओं का भंडारण करने में शामिल है।

यह कंपनी निर्यात के लिए वस्तुओं को खरीदेगी। इन्हें बद्दी और अन्य इनलैंड कंटेनर डिपो से बुक करेगी। यह दिल्ली के तुगलकाबाद में बुक कर कंडला पोर्ट से निर्यात करेगी। 

प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया-मिडल ईस्ट एग्रो ट्रेड इंडस्ट्री एंड इन्वेस्टमेंट फोरम के अध्यक्ष सुधाकर तोमर से बैठक की। सुधाकर तोमर ने इस अवसर पर कहा कि वह हिमाचल में अदरक और बागवानी प्रसंस्करण में उपलब्ध अवसरों को खोजना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed