शिमला शहर में गहराया पेयजल संकट, कोटी बरांडी परियोजना भी हांफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पेयजल संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। गिरि पेयजल परियोजना के बाद अब कोटी बरांडी से भी पानी की सप्लाई घट गई है। गिरि में पंप की खराबी तो कोटी बरांडी में लीकेज के चलते शहर को कम पानी मिल रहा है।
कम सप्लाई मिलने से वीरवार को भी शहर के कई वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। निगम का दावा है कि आज सुबह इन वार्डों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, चौड़ा मैदान जोन समेत कई इलाकों में शुक्रवार को मिलने वाली सप्लाई शनिवार तक टल सकती है।
गिरि परियोजना से वीरवार को भी 12 एमएलडी पानी की ही सप्लाई हो पाई। यह सामान्य से करीब छह एमएलडी कम रही। यहां एक पंप खराब हो गया था, जिसे वीरवार शाम तीन बजे दुरुस्त कर दिया गया है।
वहीं, कोटी बरांडी से भी पानी की सप्लाई घटी है। इस परियोजना से वीरवार को महज 0.71 एमएलडी पानी ही शहर को मिला जो बाकी दिनों से करीब दो एमएलडी कम रहा। वीरवार को कुल 38.92 एमएलडी पानी लिफ्ट हुआ है जो सामान्य से दस एमएलडी कम है।
निगम का कहना है कि कोटी बरांडी पेयजल परियोजना की पुरानी लाइन बदली जा रही है। जल्द ही इसका काम पूरा होगा। बाकी परियोजनाओं से भी सप्लाई बढ़ाई जा रही है।
सप्लाई घटने से बिगड़ी व्यवस्था
पानी की सप्लाई घटने से वितरण की व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है। टूटीकंडी समेत कई इलाकों में बुधवार देर रात करीब दस बजे पानी की सप्लाई दी गई। बाकी इलाकों में जहां पानी दिया भी जा रहा है, वह सामान्य से कम है।
लोग कम पानी देने की शिकायतें कर रहे हैं। समरहिल की पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि लोअर समरहिल में पानी नहीं आया। बाकी इलाकों में भी कम पानी दिया जा रहा है। सप्लाई बढ़ते ही हर वार्ड में नियमित पानी दिया जाएगा। पंपिंग संबंधी दिक्कत आने से सप्लाई घटी है, जिस पर काम किया जा रहा है।
कुसुम सदरेट, मेयर नगर निगम शिमला
आज यहां आएगा पानी
किस परियोजना से कितना पानी
परियोजना पानी (एमएलडी में)
गुम्मा 21.88
गिरि 12
चूरट 3.01
सियोग 0.13
चैड़ 1.19
कोटी बरांडी 0.71
कुल 38.92