फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dress code will be applied on Teachers of government schools himachal

सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर अब लागू होगा ड्रेस कोड

Fri, 28 Jun 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Jun 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
dress code will be applied on Teachers of government schools himachal

हिमाचल के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों पर अब ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। उच्च शिक्षा निदेशालय स्कूली बच्चों की तर्ज पर अब अध्यापकों के लिए भी ड्रेस कोड बनाने जा रहा है। निदेशालय के स्तर पर इसको लेकर काम शुरू हो गया है।

विज्ञापन


इस बाबत प्रस्ताव तैयार कर जल्द सरकार को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जा सकता है। सूत्रों की मानें तो प्रस्ताव में शिक्षकों के लिए फॉर्मल ड्रेस और शिक्षिकाओं के लिए साड़ी या साधारण सूट-सलवार की ड्रेस कोड तय किया जाएगा।
विज्ञापन


देश के कई राज्यों में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू है। इसी तर्ज पर अब सूबे में भी यही व्यवस्था की जा रही है। शिक्षकों की ड्रेस के रंग तय करने के लिए अधिकारियों ने अन्य राज्यों का ड्रेस कोड स्टडी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विषय विशेषज्ञों से भी मदद ली जाएगी। बीते दिनों ही उच्च शिक्षा निदेशक ने वीडियो कांफ्रेंस कर सभी जिला उपनिदेशकों को शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्कूल में फैशनेबल कपड़े पहनकर आने पर रोक लगाने को कहा है।

कुछ सरकारी स्कूलों में है ड्रेस कोड

हिमाचल के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए अब ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। प्रदेश के कुछ सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपलों ने सरकार से मंजूरी लेकर अपने स्तर पर ही शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड लागू कर रखा है।

सोलन जिले के धुंधन स्कूल में शिक्षकों के लिए तय ड्रेस का शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कई कार्यक्रमों में उल्लेख किया है। अन्य प्रिंसिपलों से भी इस बारे अपील कर चुके हैं। स्कूलों में फैशनेबल कपड़े पहनकर आने वाले शिक्षकों पर लगाई रोक का मामला सोशल मीडिया पर छा गया है।

कुछ शिक्षक जहां इन आदेशों का विरोध कर रहे हैं, वहीं कुछ शिक्षक ड्रेस कोड की वकालत करते हुए इस आदेश के पक्ष में हैं। निदेशक के इस फरमान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब व्यंग्य भी कसे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed