फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   double increment to c&v teachers in himachal.

सैकड़ों सीएंडवी शिक्षकों को सरकार ने दिया तोहफा

Fri, 10 Jul 2015 10:48 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
double increment to c&v teachers in himachal.

शास्त्री, पीटीआई, भाषा अध्यापक और क्राफ्ट टीचरों को डबल इन्क्रीमेंट मिलेगा। यह फायदा उन शिक्षकों को मिलेगा, जिनकी 20 साल नियमित सेवा पूरी हो चुकी है। सूबे में 16 हजार सीएंडवी शिक्षक हैं। इस शर्त को पूरा करने वाले शिक्षकों की संख्या सैकड़ों में है। इन शिक्षकों को ढाई से तीन हजार रुपये मासिक फायदा होगा।

विज्ञापन


रिटायर हो चुके शिक्षकों को भी इसका फायदा पेंशन में मिलेगा। वित्त विभाग ने शिक्षा महकमे को इसके लिए हरी झंडी दे दी है। उल्लेखनीय है कि सीएंडवी शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिलती। हालांकि सरकार अन्य कर्मियों की तर्ज पर इन्हें 4-9-14 का टाइम स्केल देती है। पदोन्नति न मिलने पर सरकार इन्हें 20 साल की सेवाएं पूरी होने पर डबल इन्क्रीमेंट देती है।
विज्ञापन

वित्त विभाग ने दी अप्रूवल

double increment to c&v teachers in himachal.

महालेखाकार कार्यालय से डबल इन्क्रीमेंट को लेकर ऑब्जेक्शन लगाया गया था। शिक्षा महकमे ने ऑब्जेक्शन के बाद इन्क्रीमेंट को बंद करने की तैयारी कर ली थी। इसी बीच अप्रैल 2015 में इस मामले को लेकर वित्त विभाग से राय मांगी गई। बीते दिनों वित्त विभाग ने राय दी कि डबल इन्क्रीमेंट को जारी रखा जाना चाहिए।

वित्त विभाग से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रारंभिक शिक्षा) ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को आदेशों से अवगत करवाते हुए पत्र जारी कर दिया है। डबल इंक्रीमेंट बंद होने की सूरत में सीएंडवी शिक्षकों से रिकवरी करने तक की नौबत आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed