घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, उपभोक्ताओं को अब चुकाने होंगे इतने रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपभोक्ताओं को अब रसोई गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। हिमाचल में घरेलू गैस सिलेंडर 93 रुपये महंगा हो गया है। नवंबर महीने में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए 779 रुपये चुकाने होंगे।
उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के 50 रुपये अलग से देने होंगे। नवंबर महीने में घरेलू उपभोक्ताओं को कुल 829 रुपये देने पड़ेंगे। पहली योजना (डीबीटीएल) से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार 280.62 रुपये की सब्सिडी बैंक खाते में लौटाएगी।
गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के पूरे दाम चुकाने होंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी। उधर, कामर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 147 रुपये बढ़े हैं। इस महीने 1382 रुपये में कामर्शियल गैस सिलेंडर मिलेगा।
महीना घरेलू सिलेंडर (रुपये) कामर्शियल सिलेंडर (रुपये)
अक्तूबर 686 1235
सितंबर 637 1158
अगस्त 563 1043
जुलाई 603 1095
मार्च 2018 तक 12 सिलेंडरों पर मिलेगी सब्सिडी
अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2018 तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 12 गैस सिलेंडरों का कोटा मिलेगा। कोटे के सिलेंडर समाप्त करने वालों से बाजार कीमत वसूली जाएगी।
पौने दो लाख उपभोक्ताओं की बंद है सब्सिडी
शिमला। हिमाचल में करीब पौने दो लाख उपभोक्ताओं की गैस सब्सिडी बंद है। दस लाख रुपये की सालाना आय वालों की केंद्र सरकार ने सब्सिडी को बंद कर दिया है। इसके दायरे में प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, एचएएस, एचपीएस, डॉक्टर, क्लास वन और क्लास टू अफसर आ रहे हैं। इनके अलावा हजारों उपभोक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी की अपील पर गैस सब्सिडी स्वयं छोड़ दी है। प्रदेश में करीब 14 लाख रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं।