फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctors Pen Down Strike Continues in Himachal.

डॉक्टरों की हड़ताल जारी, लोग परेशान, सरकार के पास बातचीत तक का समय नहीं

Sun, 05 Feb 2017 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Feb 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors Pen Down Strike Continues in Himachal.

प्रदेश के करीब 1500 मेडिकल ऑफिसरों की दो घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक शनिवार को भी जारी रही। सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह बजे तक हड़ताल के चलते प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी पूरी तरह प्रभावित है। हाल यह है कि शनिवार को तीमारदार मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक लेकर दौड़ते रहे लेकिन हड़ताल का हवाला देते हुए डॉक्टरों ने मरीजों को हाथ तक नहीं लगाया।

विज्ञापन


वहीं, डाक्टरों की हड़ताल से भले ही आम लोग बेजार हो रहे हो लेकिन सरकार के किसी भी नुमाइंदे के पास हड़ताली डाक्टरों से बात करने का समय नहीं है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य ने पहले ही दिल्ली में बड़ी मीटिंग का हवाला देते हुए 7 फरवरी से पहले बातचीत करने का समय न होने की बात कह दी है। खास बात यह है कि 7 फरवरी को भी शाम को बैठक होगी जिसका सीधा मतलब यह है कि सुबह डाक्टर हड़ताल के बाद ही बैठक में जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य मंत्री की भी चिंताएं सिर्फ बयानों तक सीमित हैं। हालात यह हैं कि तीमारदार मरीज को दिखाने के लिए एक से दूसरे अस्पताल भटक रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, सुनवाई न होने और मांगें न माने जाने से नाराज डाक्टर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। डाक्टरों का कहना है कि सरकार को न तो डाक्टरों की चिंता है और न ही आम लोगों से कोई वास्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि हड़ताल के कई दिन पहले नोटिस के बावजूद किसी अधिकारी या मंत्री को बातचीत का समय नहीं मिला। मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष डा जीवानंद चौहान ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को नहीं मानेगी, हड़ताल जारी रखेंगे। साथ ही यह भी कहा कि एक भी डॉक्टर का वेतन काटा गया तो सरकार को इसका भी जवाब दिया जाएगा।

वहीं, प्रदेश के 1500 डॉक्टरों की हड़ताल के बीच प्रधान सचिव स्वास्थ्य प्रबोध सक्सेना केंद्र सरकार के अफसरों के साथ एक जरूरी मीटिंग के लिए दिल्ली चले गए हैं। ऐसे में अब 7 फरवरी से पहले बातचीत के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने डाक्टरों की हड़ताल पर हाथ खड़े कर दिए हैं। बताते चलें कि सरकारी डाक्टरों ने 13 फरवरी तक हर रोज सुबह दो घंटे की पेन डाउन हड़ताल का एलान किया है। इस हड़ताल की वजह से समूचे प्रदेश में ओपीडी नहीं चल रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश सरकार को नहीं मरीजों से कोई हमदर्दी : भाजपा

Doctors Pen Down Strike Continues in Himachal.

सूबे में मेडिकल ऑफिसरों की हड़ताल और सरकार की चुप्पी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर हमला किया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने वर्तमान प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश के 1500 डाक्टर हड़ताल पर हैं, लाखों मरीजों का हाल खराब है लेकिन सरकार इस मसले का समाधान करने की दिशा में कोई उचित प्रयास नहीं कर रही है।

प्रदेश में लगभग डेढ़ लाख रोगी प्रतिदिन सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर उपचार कराने पहुंचते हैं। हड़ताल से गरीब और आम लोगों को अधिक दिक्कतें पेश आती हैं, लेकिन मुख्यमंत्री या मंत्री को फुर्सत नहीं है कि वह डॉक्टरों से वार्ता करके समस्या का समाधान करे। चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की बढ़ती आवश्यकता एवं घटती संख्या के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों में भारी भरकम खर्च करना पड़ रहा है। कहा कि चिकित्सकों के पलायन का क्रम यदि सरकार रोकना चाहती है तो डाक्टरों के असंतोष को खत्म करना जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed