फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Doctor comes late In IGMC patient face problem

अवकाश से 12 बजे के बाद ड्यूटी पर लौटे चिकित्सक, मरीज परेशान

Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Doctor comes late In IGMC patient  face problem
Doctor comes late In IGMC patient face problem
आईजीएमसी में ओपीडी के बाहर घंटों लाइनों में लगकर करना पड़ा बारी का इंतजार
विज्ञापन

157 चिकित्सक गए थे एक सप्ताह के अवकाश पर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में मंगलवार को उपचार करवाने आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अस्पताल की विभिन्न ओपीडी में मरीजों को ढाई घंटे तक चेकअप करवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। दरअसल आईजीएमसी के 157 चिकित्सक एक सप्ताह के अवकाश पर गए थे। मंगलवार सुबह इन्हें अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी थी लेकिन इनमें से कुछ वरिष्ठ डॉक्टर दोपहर 12 बजे के बाद ही ओपीडी में पहुंचे। इस कारण आईजीएमसी में उपचार करवाने के लिए आए मरीजों को भारी परेशानी हुई। आईजीएमसी में प्रदेशभर से मरीज चेकअप करवाने के लिए आते हैं। सबसे अधिक परेशानी यूरोलॉजी के के मरीजों को हुई।
आईजीएमसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। मेडिसिन, ऑर्थो, सर्जरी, आंखों, ईएनटी और यूरोलॉजी समेत विभिन्न ओपीडी में मरीज उपचार करवाने के लिए आए थे। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई घंटों बाद मरीजों का नंबर नहीं आया तो इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन को दी गई। बताया कि डॉक्टर दोपहर बारह बजे अस्पताल आएंगे।
विज्ञापन

अब टेस्ट करवाने के लिए फिर आना पड़ेगा
तीमारदार नरेंद्र, आकृति, रमेश और दीवान चंद ने बताया कि अस्पताल में पहले ही दो सप्ताह से डॉक्टर अवकाश पर चल रहे थे। अब छुट्टियां खत्म हुईं तो समय पर ज्वाइन कर सकते थे। आज ओपीडी में नंबर काफी देरी से आया, इसके बाद चिकित्सकों ने टेस्ट लिखे हैं जो अब नहीं होंगे। अब बुधवार को फिर से अस्पताल आना पड़ेगा। देर शाम तक विभिन्न ओपीडी में 2736 मरीजों ने चेकअप करवाया। इनमें 2632 मरीजों ने जनरल ओपीडी और 104 ने आपात स्थिति में चेकअप करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रूल के मुताबिक ज्वाइन की ड्यूटी : डॉ. गुप्ता
आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि सर्विस रूल के मुताबिक दोपहर बाद डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाइन की है। शाम तक अस्पताल की ओपीडी में सभी मरीजों को उपचार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed