{"_id":"5bdaacb1bdec227eda031157","slug":"diwali-gifts-to-ministers-in-himachal-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक में फाइल व दूसरे हाथ में दिवाली गिफ्ट लेकर सचिवालय पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक में फाइल व दूसरे हाथ में दिवाली गिफ्ट लेकर सचिवालय पहुंच रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली आने में कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन सचिवालय में मंत्रियों और अफसरों को गिफ्ट देने वालों का तांता लगा हुआ है। उद्योगपतियों से लेकर अन्य राजनीतिक पाटियों के कार्यकर्ता एक हाथ में गिफ्ट और दूसरे हाथ में फाइल लेकर अफसरों के कमरे के भीतर और बाहर देखे जा सकते हैं। सचिवालय में भले ही मंत्री और पार्टी की ओर से तैनात पदाधिकारी नहीं मिल रहे हों, लेकिन गिफ्ट के साथ बधाई देने वाले लोग इनके प्राइवेट सेक्रेटरी से मिलकर अपना बधाई संदेश पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को सचिवालय में कई अफसरों के कमरों के बाहर गिफ्ट देने वालों को देखा गया। कई लोग सचिवालय कर्मचारियों से यह भी पूछते नजर आए कि संबंधित विभाग का अधिकारी किस कमरे में बैठते हैं। हालांकि, दिवाली पर अकसर सचिवालय में अफसरों और मंत्रियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहता है, लेकिन इस बार सप्ताह पहले ही यह हलचल शुरू हो गई है। सचिवालय में गिफ्ट देने वाले इन लोगों पर नजर रखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन