{"_id":"60f5aa57055f6a690361222b","slug":"divyang-children-of-ex-servicemen-will-now-get-financial-assistance-of-three-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों के दिव्यांग बच्चों को अब मिलेगी तीन हजार की वित्तीय सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों के दिव्यांग बच्चों को अब मिलेगी तीन हजार की वित्तीय सहायता
Tue, 20 Jul 2021 10:27 AM IST
Krishan Singh
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:27 AM IST
सार
इसके अलावा केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने फ्लैग डे फंड से पूर्व सैनिकों और उनके बच्चों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाईं हैं। इनमें हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, बेटी की शादी पर आर्थिक सहायता आदि मुख्य योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
रुपये(सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर के पूर्व सैनिकों के दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली आर्थिक सहायता में रक्षा मंत्रालय ने वृद्धि कर दी है। एक बच्चे को अब केंद्रीय सैनिक बोर्ड की तरफ से एक हजार के बजाय प्रतिमाह तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। यह बढ़ी हुई आर्थिक सहायता राशि लाभार्थियों को एक अगस्त 2021 से मिलना शुरू होगी। मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अलावा केंद्रीय सैनिक बोर्ड ने फ्लैग डे फंड से पूर्व सैनिकों और उनके बच्चों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाईं हैं।
विज्ञापन
इनमें हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, बेटी की शादी पर आर्थिक सहायता आदि मुख्य योजनाएं शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के ओएसडी डॉ. बिक्रम महाजन ने कहा कि पूर्व सैनिकों के सौ फीसदी दिव्यांग बच्चों की आर्थिक सहायता राशि में वृद्धि की गई है। अब ऐसे बच्चों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता केंद्रीय सैनिक बोर्ड देगा।
विज्ञापन