{"_id":"5cce924fbdec220764027acc","slug":"district-congress-committee-hamirpur-president-may-be-prem-kaushal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी देखेगी हमीरपुर जिला कांग्रेस का काम, ये बन सकते हैं अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी देखेगी हमीरपुर जिला कांग्रेस का काम, ये बन सकते हैं अध्यक्ष
Sun, 05 May 2019 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 May 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर में भी समन्वय समिति बनाने की तैयारी है। बिलासपुर की तर्ज पर हमीरपुर जिले का कामकाज भी समन्वय समिति को सौंपा जाना है। कमेटी अध्यक्ष प्रेम कौशल बन सकते हैं और हमीरपुर डीसीसी अध्यक्ष नरेश ठाकुर को कमेटी सदस्य बनाया जा सकता है। समन्वय समिति में अध्यक्ष सहित कुल छह सदस्य होंगे। इनमें अनिल वर्मा, बृज मोहन सोनी नादौन और बड़सर से कमल पठानिया सदस्य बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
हाईकमान ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा है और यहां पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को घेरकर रखने का मन बनाया हुआ है। इस कारण यहां पर तीनों जिलों बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी हुई है। बताते हैं कि इस सीट में हाईकमान ने प्रभारी रजनी पाटिल को नजर रखने को कहा है। इसके अलावा पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह को चुनाव होने तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में तैनात रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
एआईसीसी को गुरकीरत सिंह हर रोज सुबह और शाम को वस्तुस्थिति से अवगत करा रहे हैं। स्थानीय नेताओं की बैठकों का दौर चल रहा है। बताया जा रहा है कि हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रचार से हाईकमान संतुष्ट नहीं है। इस कारण हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के बदले समन्वय समिति को जिम्मेदारी देने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। जल्द ही हमीरपुर में भी समन्वय समिति तैयार करके जिले के ब्लॉक अध्यक्षों को सदस्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन