फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dispute over hrtc Joint Coordination Committee

समिति के गठन को लेकर दो गुटों में बंटे एचआरटीसी कर्मचारी

Mon, 12 Sep 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Sep 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute over hrtc Joint Coordination Committee

एचआरटीसी कर्मचारी दो गुटों में बंट गए हैं। एक कर्मचारी गुट ने रविवार को बस अड्डा शिमला में बैठक कर संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया। जबकि दूसरे खेमे ने इसका विरोध कर मंडी में बैठक बुलाने का फैसला लिया है। रविवार को परिवहन कर्मचारी के संगठन पदाधिकारियों ने बैठक बुलाकर देवराज को संयुक्त समन्वय समिति की कमान सौंपी है।

विज्ञापन


हितेंद्र कंवर को उपाध्यक्ष, राजेंद्र ठाकुर को सचिव, देसराज शर्मा को प्रवक्ता और नानक चंद शांडिल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी संगठनों व कर्मचारियों के सहयोग से निगम कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को सरकार व निगम प्रबंधन के समक्ष रखकर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में समिति शीघ्र ही एक मांगपत्र तैयार कर निगम प्रबंधन व सरकार को सौंपेगी। बैठक में एटक, इंटक, चालक-परिचालक, तकनीकी कर्मचारी संगठन, सर्व कर्मचारी यूनियन, परिचालक यूनियन, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ  एसोसिएशन, स्टोर स्टाफ  एसोसिएशन,
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह चुनाव रोशन चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उधर, संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष रहे पवन गुलेरिया ने कहा कि बैठक में वह लोग शामिल थे जिन्हें समिति से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों का जनरल हाउस बुलाकर समिति का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed