{"_id":"57d565ad4f1c1b11423170c4","slug":"dispute-over-hrtc-joint-coordination-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति के गठन को लेकर दो गुटों में बंटे एचआरटीसी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति के गठन को लेकर दो गुटों में बंटे एचआरटीसी कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी कर्मचारी दो गुटों में बंट गए हैं। एक कर्मचारी गुट ने रविवार को बस अड्डा शिमला में बैठक कर संयुक्त समन्वय समिति का गठन किया। जबकि दूसरे खेमे ने इसका विरोध कर मंडी में बैठक बुलाने का फैसला लिया है। रविवार को परिवहन कर्मचारी के संगठन पदाधिकारियों ने बैठक बुलाकर देवराज को संयुक्त समन्वय समिति की कमान सौंपी है।
विज्ञापन
हितेंद्र कंवर को उपाध्यक्ष, राजेंद्र ठाकुर को सचिव, देसराज शर्मा को प्रवक्ता और नानक चंद शांडिल को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी संगठनों व कर्मचारियों के सहयोग से निगम कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को सरकार व निगम प्रबंधन के समक्ष रखकर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में समिति शीघ्र ही एक मांगपत्र तैयार कर निगम प्रबंधन व सरकार को सौंपेगी। बैठक में एटक, इंटक, चालक-परिचालक, तकनीकी कर्मचारी संगठन, सर्व कर्मचारी यूनियन, परिचालक यूनियन, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन, स्टोर स्टाफ एसोसिएशन,
विज्ञापन
परिवहन मजदूर संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। यह चुनाव रोशन चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उधर, संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष रहे पवन गुलेरिया ने कहा कि बैठक में वह लोग शामिल थे जिन्हें समिति से बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों का जनरल हाउस बुलाकर समिति का गठन किया जाएगा।