{"_id":"6829de7cf6eb3bcb31051da7","slug":"discussion-on-aspects-of-new-education-policy-shimla-news-c-19-sml1001-536135-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नई शिक्षा नीति के पहलुओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नई शिक्षा नीति के पहलुओं पर की चर्चा
विज्ञापन
चायल कोटी कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर हुई संगोष्ठी, विशेषज्ञों ने रखे सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेशन विषय पर राजकीय महाविद्यालय चायल-कोटी एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी करवाई गई। इसमें कॉलेज के अलावा अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी और राजकीय महाविद्यालय ठियोग ने भी भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी शिक्षक वर्ग के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। संगोष्ठी में मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रदेश भर से विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए। संगोष्ठी चार सत्रों में हुई। पहले सत्र में मुख्य वक्ता भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला के संस्कृत विद्वान डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने भारत की महान ज्ञान परंपरा पर जानकारी दी। दूसरे सत्र में प्रदेश विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज डॉ बीके शिवराम ने नई शिक्षा नीति से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सभी महाविद्यालयों को साथ लेकर इस नीति को लागू करने जा रहा है। मुख्य वक्ता विवि के डॉ. राजकुमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा की महत्ता को स्थापित करते हुए पाश्चात्य दर्शनशास्त्र का उल्लेख भी किया। डॉ. आरएल शर्मा ने नई शिक्षा नीति को समीक्षात्मक दृष्टि से सामने रखा और ऐसी चुनौतियों को उजागर किया जिनका यह नीति लागू करने से पहले हल होना जरूरी है। अंतिम सत्र में ठियोग महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र सिंह और सुन्नी कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंजली चौहान ने भी अपने विचार रखे।