फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dirty water flowing on the road leading to KNH

Shimla News: केएनएच को जाने वाली सड़क में बह रहा गंदा पानी

Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road leading to KNH
शिमला। टिंबर हाउस से कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) को जाने वाली सड़क में गंदा पानी बह रहा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। केएनएच से थोड़ा नीचे नाली के चैंबर में गंदगी फंस गई है। इस कारण पानी ओवरफ्लो होकर नाली से बाहर निकल रहा है। वाहनों की आवाजाही होने के कारण लोगों पर गंदे पानी के छींटे पड़ रहे हैं। यहां पर बदबू भी आ रही है। इससे आवाजाही कर रहे लोगों को मुंह पर रुमाल रखना पड़ता है। लोगों का नगर निगम से आग्रह है कि एक बार केएनएच को जाने वाली सड़क की ओर भी ध्यान दिया जाए। आए दिन सड़क की हालत खराब हो रही है। वहीं, अब नालियों के चैंबर में गंदगी फंसने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article