फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Direct flight start Himachal kullu bhunter airport to dehradun

हिमाचलः भुंतर एयरपोर्ट से देहरादून के लिए विमान ने भरी पहली उड़ान, दिया गया वाटर कैनन सैल्यूट

Tue, 18 Jun 2024 05:56 PM IST
अंकेश ठाकुर एएनआई, शिमला
एएनआई, शिमला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 18 Jun 2024 05:56 PM IST
सार

कुल्लू-मनाली  के भुंतर हवाई अड्डे से अब यात्रियों को दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ के बाद अब देहरादून के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो गई है। अभी शुरुआत में यह उड़ान सप्ताह के तीन दिन ही जाएगी। बाद में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे रोजाना संचालित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Direct flight start Himachal kullu bhunter airport to dehradun
भुंतर एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले विमान को वाटर कैनन से सैल्यूट किया गया। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पर्यटन नगरी कुल्लू-मनाली से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अब चंद घंटों में पहुंचेंगे। दोनों पहाड़ी राज्यों के बीच मंगलवार से सीधी उड़ान शुरू हो गई है। विमानन कंपनी एलाइंस एअर का 72 सीटर विमान ने कुल्लू से देहरादून के लिए सीधी उड़ान भरी। खास बात यह है कि फ्लाइट शुरू होने पर कुल्लू के भुंतर एयरपोर्ट पर विमान को वाटर कैनन सैल्यूट दिया गया। भुंतर हवाई अड्डे पर विमान के उड़ान भरने से पहले दोनों तरफ से पानी की बौछारों से इसका स्वागत किया गया। इसके बाद विमान ने देहरादून के लिए उड़ान भरी। पहली उड़ान में  कुल्लू से देहरादून के लिए 13 यात्रियों और देहरादून से कुल्लू के लिए 46 लोगों ने यात्रा कर इस सफर को यादगार बनाया और इस एतिहासिक लम्हें के गवाह भी बने।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुरुआत में इस विमान को सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को संचालित किया जाएगा। उसके बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उड़ान प्रतिदिन चलाई जाएगी। 
विज्ञापन

18 जून मंगलवार को पहली फ्लाइट कुल्लू से सुबह 8:25 बजे टेकऑफ कर 9:35 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड की। इसी विमान देहरादून से सुबह 10 बजे कुल्लू के लिए उड़ान भरी। एक घंटा 20 मिनट में विमान कुल्लू एयरपोर्ट पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने रुपयों में कर सकेंगे हवाई सफर  

कुल्लू से देहरादून का किराया 3,198 रुपये, देहरादून से कुल्लू का किराया 4,198 रुपये निर्धारित किया गया है। इस फ्लाइट के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई थी।  देहरादून एयरपोर्ट पर वर्तमान में एलाइंस एअर सप्ताह में तीन-तीन दिन अयोध्या, अमृतसर और पंतनगर को अपनी सीधी उड़ानें संचालित कर रही है। कुल्लू के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद एलाइंस एअर चौथे शहर को भी सीधी फ्लाइट से जोड़ देगी।

 

पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगा लाभ

यह पहला मौका है कि हिमाचल प्रदेश से देहरादून के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की गई है। कुल्लू पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। देहरादून और कुल्लू के बीच फ्लाइट शुरू होने से दोनों राज्यों के पर्यटन व तीर्थाटन को इसका लाभ मिलेगा। भुंतर हवाई अड्डे से अब यात्रियों को दिल्ली, अमृतसर, चंडीगढ़ के बाद अब देहरादून के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो गई है।

भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक सिद्धार्थ कदम ने कहा कि अब कुल्लू से देहरादून भी सीधी उड़ानों से जुड़ गया है। इसका लाभ जहां सैलानियों को मिलेगा, वहीं कुल्लू घाटी के लोगों को भी फायदा होगा। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नई सेवा से कुल्लू-मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कदम ने बताया कि कुल्लू से अमृतसर के लिए यही जहाज अब सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ेगा। भुंतर हवाई अड्डे से जम्मू और जयपुर के लिए भी उड़ानें प्रस्तावित हैं जो आने वाले समय में शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed